AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सलूंबर उपचुनाव की आचार संहिता उदयपुर जिले में लागू नहीं होगी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 15, 2024
Reading Time: 1 min read
by-election in salumber rajasthan assembly by election code of conduct imposed in salumber


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी संपन्न करवाएंगे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में होने वाले विधानसभा उप चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। इस उपचुनाव से पहले राजस्थान में कई जिलों को पुनर्गठन होने और कई जिले नए बनने से आचार संहिता को लेकर लोगों में उलझन बनी हुई थी। उसको लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने आज स्थिति साफ कर दी है कि सलूंबर उपचुनाव की आचार संहिता उदयपुर जिले में लागू नहीं होगी। सलूंबर जिले की पूरी राजस्व सीमा में उप चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होगी। (by-election in salumber rajasthan assembly by election code of conduct imposed in salumber)

sojatia jewellers udaipur hallmark jewellery in udaipur

सलूंबर उपचुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया उदयपुर जिला मुख्यालय से ही संचालित होगी

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने आचार संहिता को लेकर स्पष्ट किया कि राजस्थान में थोड़ी स्थिति अलग है इस बार। चुनाव का जिला और राजस्व जिला सीमा अलग-अलग है। चुनाव के मकसद से 33 जिले है और बाद में जिलों का पुनर्गठन किया उस कारण नए जिले बने वो राजस्व जिले है। आचार सहिता उन पूनर्गठन के बाद के राजस्व जिलों में लगेगी। सलूंबर जिले की पूरी राजस्व सीमा में उप चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होगी। चौरासी सीट के लिए भी उपचुनाव होने है ऐसे में चौरासी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे डूंगरपुर जिले में आचार संहिता लागू रहेगी।

बात सलूंबर विधानसभा उपचुनाव की करें तो सलूंबर उप चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी (उदयपुर कलेक्टर) अरविंद पोसवाल ही रहेंगे। उप चुनाव की तमाम निर्वाचन प्रक्रिया उदयपुर जिला मुख्यालय से ही संचालित होगी। मतदान दलों का प्रशिक्षण और मतदान दलों की रवानगी के साथ ही मतगणना भी उदयपुर जिला मुख्यालय पर होगी। हालांकि उदयपुर जिले में उप चुनाव की आचार संहिता प्रभावी नहीं होगी। सलूंबर जिले की पूरी राजस्व सीमा में उप चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होगी। सलूंबर निर्वाचन क्षेत्र की कानून व्यवस्था सलूंबर जिला कलेक्टर और सलूंबर एसपी की देखरेख में होगी। उप चुनाव को लेकर मंगलवार को उदयपुर में मतदान दलों के प्रशिक्षण शुरू हो गए। श्रमजीवी कॉलेज में मास्टर ट्रेनर डॉ.महामाया प्रसाद चौबीसा ने प्रशिक्षण दिया। by-election in salumber rajasthan assembly by election code of conduct imposed in salumber

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsassembly by election code of conduct imposed in salumberby-election in salumber rajasthanby-election in salumber rajasthan assembly by election code of conduct imposed in salumberlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .