AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

4th नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का हुआ आगाज

Lucky Jain by Lucky Jain
October 15, 2024
Reading Time: 2 mins read
4th national physical disability T20 cricket championship starts


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • नारायण सेवा संस्थान और डीसीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में हो रही चैंपियनशिप
  • 24 टीमों के 400 खिलाड़ियों के चौके-छक्के बढ़ाएंगे रोमांच
  • वर्ल्ड कप सीरीज 2019 में विजेता रही भारतीय टीम के क्रिकेटर भी चैंपियनशिप में खेल रहे
  • बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज को मिलेगी कार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान और डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) के संयुक्त तत्वावधान में आज 15 अक्टूबर मंगलवार को उदयपुर के फील्ड क्लब में 4th नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज हुआ है। ग्यारह दिवसीय इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से आयीं 24 टीमों के 400 खिलाड़ी चौके-छक्के लगाकर दर्शकों का रोमांच बढ़ाएंगे। चैंपियनशिप की विजेता टीमों को नगद पुरस्कार के साथ ही “मैन ऑफ द सीरीज” को स्कूटी प्रदान की जाएगी। हर मायने में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर को कार मिलेगी, वहीं पूरी सीरीज के बेस्ट प्लेयर को पुरस्कार में एक कार दी जाएगी। (4th national physical disability T20 cricket championship starts in udaipur)

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. मन्नालाल रावत व पेरिस पैरालंपिक निशानेबाजी में कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल ने सीरिज का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच राजस्थान व केरल टीम के बीच नारायण सेवा संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पीसीसीआई के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, डीसीसीआई महासचिव रविकांत चौहान, डीसीसीआई की प्रदेश अध्यक्ष ज्योत्सना चौधरी, ऑफिसर कॉर्पोरेट चेयरमैन डीसीसीआई राजेश भारद्वाज, बीसीसीआई मैनेजर एल्विन गायकवाड़, डीसीसीआई हैदराबाद अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं नारायण सेवा संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल की मौजूदगी में शुरू हुआ। वीडियो पर क्लिक कर देखें चैंपियनशिप का आगाज:-

5 ग्राउंड में खेले जाएंगे 67 मैच

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि के संस्थान वर्ष 2017 से ही राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग खिलाड़ियों के खेल महाकुंभ आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में आज चौथी नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगजन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और सरकार के प्रयास से लगता है कि 2028 के पैरा ओलंपिक खेलों में भारत की दिव्यांगजन क्रिकेट टीम भी शामिल हो सकती है। चौथी नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के कुल 67 मैच उदयपुर शहर के फील्ड क्लब, बीएन यूनिवर्सिटी ग्राउंड, गीतांजली ग्राउंड, नारायण पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी, डबोक और करनपुर क्रिकेट ग्राउंड में होंगे। 24 टीमों को चार ग्रुप में बाटा गया है। प्रतिदिन 8 मैच होंगे। चारों ग्रुप के 60 लीग मैच होंगे। 25 अक्टूबर को फाइनल मैच फील्ड क्लब में खेला जाएगा। सभी खिलाडियों के सुरक्षा, यातायात, भोजन, आवास एवं भ्रमण की उनके अनुकूल श्रेष्ठ व्यवस्था की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खेली जा रही चैंपियनशिप, हर टीम को मिलेंगे 4 रनर

डीसीसीआई सचिव रविकांत चौहान ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन पिछले एक वर्ष में हुए विभिन्न टूर्नामेंट में प्रदर्शन को आधार मानकर किया गया है। इस चैंपियनशिप में ज्यादातर खिलाड़ी एक हाथ या एक पैर से अथवा जन्मजात शारीरिक दिव्यांगता से ग्रस्त हैं। कुछ खिलाड़ियों के शरीर अर्द्धविकसित भी है। ऐसे में हर टीम को 4 रनर मिलेंगे। यह उन खिलाडियों को उपलब्ध कराए जाएंगे जो वैशाखी, आर्टीफिशियल लिम्ब या शारीरिक रूप से दौड़ने में असमर्थ है।

नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मैच खेल चुके खिलाड़ी में ले रहे हिस्सा

रविकांत चौहान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में इंडिया टीम के कप्तान विराट कैनी, मुम्बई के रविंद्र सन्ते, विदर्भ के गुरुदास राउत, बंगाल के तुषार रॉय, गुजरात के आसित जायसवाल, जम्मू-कश्मीर के वसीम इकबाल और अमीर हिस्सा ले रहे हैं, ये वे क्रिकेटर हैं, जो फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट वर्ल्ड कप सिरीज 2019 में भी हिस्सा ले चुके हैं।

उदयपुर में हो चुकी हैं पैरा स्वीमिंग, ब्लाइंड एंड व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप

संस्थान दो नेशनल पैरा स्विमिंगए एक नेशनल ब्लाइंड क्रिकेटए एक नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप और थर्ड नेशनल डिसएबल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप का पूर्व में सफलता पूर्वक आयोजन कर चुका है। व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। 4th national physical disability T20 cricket championship starts in udaipur

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सम्पन्न हुई थी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 400 cricketers will play in udaipur4th National Physical Disability T20 Cricket Championship4th national physical disability T20 cricket championship starts4th national physical disability T20 cricket championship starts from today in udaipurar live newslatest news in hindinational disabled cricket championshipnational disabled cricket championship 2024 in udaipurnational newsnational physical disability T20 cricket championshipnational physical disability T20 cricket championship 2024rajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .