उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक ने सीएसआर कार्यक्रम में समाधान परियोजना के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थान, सीआईएएच केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर के साथ 3 दिवसीय मुफ्त सब्जी बीज किट वितरित किये। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय किसानों को सहयोग प्रदान कर उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों और उसके आसपास की पंचायतों में कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है। (Hindustan Zinc Samadhan pariyojana)
जावर, टीडी, अमरपुरा और चनावदा पंचायतों के लगभग 2 हजार किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले सब्जी बीज किट दिये गये। जिसमें आठ प्रकार के बीज पालक, मूली, सरसों, टमाटर, मटर, प्याज, गाजर, मेथी और धनिया शामिल थे। इसके अलावा, सीआईएएच के साथ सहयोग से किसानों को सस्टेनेबल खेती के तरीकों के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी। समाधान परियोजना के सहयोगी बायफ ने आउटरीच और कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय कृषि और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना जारी रखते हुए, समाधान परियोजना का उद्देश्य स्थायी सकारात्मक प्रभाव लाना है।


