उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्वी हवाओं के प्रभाव से उदयपुर संभाग सहित राजस्थान के कई भागों में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीती रात और आज शुक्रवार सुबह उदयपुर सहित कुछ जगह बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हुई। मेवाड़ सहित पूरे राजस्थान से मानसून के विदा होने के ठीक बाद मौसम में इस प्रकार का बदलाव हुआ है।(possibility of rain in Udaipur)
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक 23 मिलीमीटर बारिश बाड़मेर जिले के सेड़वा में हुई। पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन चार दिन बादल छाए रहने तथा मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की व कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

जलाशयों में अभी भी धीरे-धीरे पानी की आवक बनी हुई है
उदयपुर शहर और आसपास के कुछ क्षेत्रों में गुरूवार रात को बूंदाबांदी या कुछ देर हल्की बारिश हुई। इधर मानसून विदा होने के बावजूद कुछ जलाशयों में अभी भी धीरे-धीरे पानी की आवक बनी हुई है। दूसरी तरफ कुछ जलाशयों पर चादर चलने का क्रम भी बना हुआ है। इससे नदी नालों में बहाव जारी रहने से भूजल स्तर में उम्मीद अनुरूप बढ़ोतरी होगी।(possibility of rain in Udaipur)
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


