उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मनोरोग विभाग ने विश्व मानसिक दिवस पर आज 10 अक्टूबर को मानसिक रोग जागरूकता सप्ताह का समापन किया। व्याख्यान कार्यक्रम में मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र जीनगर ने बताया कि देश में 10 प्रतिशत लोग मनोरोग से पीड़ित हैं और चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 70-80 प्रतिशत लोग मनोचिकित्सकों के पास नहीं पहुंच पाते हैं। इससे मनोरोग से पीड़ित लोगों में नशा करने, अपराध और आत्महत्या की प्रवृति भी बढ़ी है। (World Mental Health Day in GMCH Udaipur)
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजलि यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ राकेश व्यास, विशिष्ठ अतिथि एडिशनल प्रिंसिपलडॉ मंजींदर कौर ने मानसिक रो जागरूकता सप्ताह में हिस्सा लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
मनोरोगी दूसरी बीमारियों से भी जल्दी ग्रसित होता है
डॉ. जितेंद्र जीनगर ने अपने व्याख्यान में बताया कि देश में मनोचिकित्सकों की भारी कमी है। मानसिक रोग के बारे में अंधविश्वास और स्टिग्मा होने की वजह से मरीज़ मनोचिकित्सक के पास ना जाकर दूसरे डॉक्टरों को दिखाना पसंद करते हैं। मानसिक रोग का इलाज करना ज़रूरी है, क्यों कि इससे आत्महत्या करने की संभावना बढ़ जाती है, डिप्रेशन में जाने के बाद मनोरोग से पीड़ित व्यक्ति ह्रदय रोग सहित अन्य दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित हो जाता है, प्रोफेसर डॉ मनु शर्मा ने मानसिक रोग जागरूकता सप्ताह में हुए अलग-अलग कार्यक्रमों की जानकारी दी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


