AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जोधपुर में कांगो फीवर से एक महिला की मौत: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Lucky Jain by Lucky Jain
October 9, 2024
Reading Time: 1 min read
jodhpur Congo fever case woman died due to Congo fever in Jodhpur Health department on alert mode


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जोधपुर ग्रामीण के नांदडा कलां में कांगो फीवर का केस आया है, कांगो फीवर से पीड़ित महिला की मौत हो गयी है, ऐसे में मेडिकल टीमें महिला के गांव पहुंची हैं और वहां महिला के परिजनों व आस-पड़ोसियों के ब्लड सैंपल लिए हैं। जोधपुर में कांगो फीवर का केस करीब पांच वर्षों बाद सामने आया है। (Congo fever case in jodhpur)

जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र निवासी 51 वर्षीय महिला गत दिनों बीमार हुई थी, जिसे परिजन उपचार के लिए अहमदाबाद लेकर गए थे, वहां पर उसका निधन हो गया। परिजनों ने शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। अहमदाबाद स्थित हॉस्पिटल ने कांगो फीवर के संदेह पर महिला के ब्लड सैंपल पुणे भेजे थे। जांच रिपोर्ट में कांगो फीवर की पुष्टि होने पर अहमदाबाद के हॉस्पिटल की ओर से हमें रिपोर्ट प्राप्त हुई है। कांगो फीवर की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मेडिकल टीम ने संबंधित क्षेत्र में ग्रामीणों के सैंपल एकत्रित किए हैं। पशुओं की भी जांच की जा रही है। मृतका पशुपालन से जुड़ी हुई थी। इससे पहले 2019 में भी जोधपुर में कांगो फीवर के लक्षण दो बच्चों में पाए गए थे, जिनकी मौत हो गयी थी।

क्या है कांगो फीवर

यह एक जूनोटिक वायरल डिजीज है, ऐसे में पशु पालकों को कांगो फीवर का खतरा ज्यादा होता है। पशुओं की चमड़ी से चिपके रहने वाला टिक या पिस्सू के काटने से यह रोग होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कांगो फीवर से संक्रमित होने पर बुखार के एहसास के साथ शरीर की मांसपेशियों में दर्द, चक्कर आना और सिर में दर्द, आंखों में जलन और रोशनी से डर जैसे लक्षण पाए जाते हैं। यह एक संक्रामक रोग है। Congo fever case in jodhpur : woman died due to Congo fever

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCongo feverCongo fever case in jodhpurjodhpur Congo fever case woman died due to Congo fever in Jodhpur Health department on alert modejodhpur newsjodhpur rajasthanlatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan newswoman died due to Congo fever in Jodhpur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .