एआर लाइव न्यूज। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अब तक रूझानों के अनुसार हरियाणा में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हरियाणा में सरकार बनाने में भाजपा की हैट्रिक लगने की उम्मीद है। इधर जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने बढ़त बना रखी है। (haryana and jammu-kashmir assembly election result 2024)
भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अब तक के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में कुल 90 सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें से 49 सीटों पर भाजपा आगे है। कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है। इनेलो 1 सीट पर और निर्दलीय व अन्य अन्य 4 सीटों पर आगे हैं। जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन 47 सीटों पर आगे चल रहा है, वहीं भाजपा 29 सीटों पर आगे है। पीडीपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, पार्टी सिर्फ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, निर्दलीय व अन्य 10 सीटों पर आगे हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों पर चुनाव हुए थे।
haryana and jammu-kashmir assembly election result 2024
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


