AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आदमखोर पैंथर को पकड़ने के वन विभाग के अब तक के सभी प्रयास नाकाम: अब जयपुर से भेजी स्पेशल टीम

Lucky Jain by Lucky Jain
October 4, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur maneater panther search operation -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आदमखोर पैंथर लगातार ग्रामीणों पर हमला करने की कर रहा कोशिश : ग्रामीणों का सब्र टूट रहा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा-बड़गांव उपखंड की तीन पंचायतों के गांवों में आदमखोर पैंथर(लेपर्ड) के आतंक के कारण अब ग्रामीणों का सब्र भी टूटने लगा है। आदमखोर पैंथर के पहले शिकार 18 सितंबर से अब तक 15 दिन बीत चुके हैं, ग्रामीण हर पल मौत के साए में जी रहे हैं कि न जाने अगले पल वह आदमखोर पैंथर किसी ग्रामीण पर हमला कर खा जाए। इधर इन 15 दिनों में वन विभाग, पुलिस और प्रशासन आदमखोर पैंथर को पकड़ने या शूट करने में नाकाम साबित हुआ है। (udaipur maneater panther search operation)

वन विभाग ने अब आदमखोर पैंथर को पकड़ने के लिए जयपुर से स्पेशल टीम बनाकर भेजी है, जिसमें जयपुर वाइल्ड लाइफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट टी मोहन राज, सरिस्का फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार और रामगढ़ विषधारी डीसीएफ संजीव शर्मा शामिल हैं। तीनों अधिकारियों ने शुक्रवार अलसुबह मौका निरीक्षण किया और रणनीति तैयार कर पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। उम्मीद है कि अब कोई सकारात्मक परिणाम मिले और आदमखोर पैंथर पकड़ा जाए।

पुलिस, आरएसी और वनकर्मियों टीमें बनाकर कर रहे सर्च

उदयपुर वन विभाग वाइल्ड लाइफ एसआर वैंकटेश्वर मूर्ति ने बताया कि आदमखोर पैंथर के सर्च ऑपरेशन में पांच अलग-अलग टीम बनायी हैं। ऑपरेशन को-ऑर्डिनेशन, लोकल को-ऑर्डिनेशन और पुलिस-प्रशासन से को-ऑर्डिनेट करने के लिए टीमें बनायी हुई हैं। इसके अलावा पुलिस, आरएसी और वनकर्मी फील्ड में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं। जयपुर से भी टीम आयी हुई है। कैमरे ट्रेप के अनुसार वह लेपर्ड आखिरी शिकार की लोकेशन के वनक्षेत्र में ही है, ग्रामीणों और वनकर्मियों ने भी उसका मूवमेंट देखा है। उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं, नहीं पकड़ा गया तो शूट करेंगे। बीती रात की घटना कम्यूनिकेशन गेप और कुछ गलतफहमी में हुई थी। समझाइश की है, सभी ग्रामीण शांत हैं और हमारे साथ हैं।

वनकर्मियों के समय पर नहीं पहुंचने से भड़क गए थे ग्रामीण

राठौड़ों के गुड़ा गांव में गुरूवार शाम महिला अपने बेटे के साथ के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने गयी थी। सुरक्षा के लिए लाठी ली हुई थी। इस दौरान आदमखोर पैंथर ने मां-बेटे पर हमला करने का प्रयास किया। बेटे ने लाठी घुमाते हुए बचाव कर शोर मचाया। कुछ ही देर में ग्रामीण पहुंच गए और पैंथर भाग गया।

पैंथर की सूचना ग्रामीणों ने वनकर्मियों को दी, लेकिन वनकर्मी समय से नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीण उग्र हो गए, नौबत वनकर्मियों के साथ मारपीट तक की आ गयी। पैंथर से सुरक्षा के लिए हाथों में लाठी और कुल्हाड़ी लिए ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर वन अधिकारियों के भी हाथ-पांव कांप गए। ग्रामीणों ने कुछ वनकर्मियों को खदेड़ दिया। हालां कि जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों शांत किया, जिसके बाद कलेक्टर सहित अन्य उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, उन्होंने ग्रामीणों की समझाइश कर आदमखोर पैंथर को पकड़ने के हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsforest department udaipurlatest news in hindimaneater leopard in udaipurmaneater panther in udaipurmaneater panther search operationudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .