AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जनजातीय समाज के लोग गुलामी की मानसिकता से हमेशा मुक्त रहे हैं: राष्ट्रपति मुर्मु

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 4, 2024
Reading Time: 1 min read
president murmu visit mangarh dham banswara


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति ने मानगढ़ धाम में ’आदि गौरव सम्मान’ समारोह को किया सम्बोधित किया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हमारे देश में गुलामी की मानसिकता को समाप्त करने का राष्ट्रीय लक्ष्य तय किया गया है। जनजातीय समाज के लोग गुलामी की मानसिकता से हमेशा मुक्त रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में जनजातीय गौरव के बारे में देश भर में एक नई चेतना का संचार हुआ है। (president murmu visit mangarh dham banswara)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम में आयोजित ’आदि गौरव सम्मान’ समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रही थीं। समारोह में खेल, शिक्षा, तकनीकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान किया गया है। कला एवं संस्कृति क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उदयपुर के तुलसीराम गमेती को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि 17 नवंबर, 1913 को मानगढ़ धाम में अंग्रेजों ने भील समुदाय के 1500 से अधिक बहादुरों की निर्मम हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली बलिदान की शौर्य गाथाओं के बारे में पूरे देश के लोगों को, विशेषकर युवाओं को जानकारी होनी चाहिए। (president murmu visit mangarh dham banswara)

president murmu visit mangarh dham banswara

सम्मान समारोह आदिवासी समाज की बहुमुखी क्षमता का प्रमाण है

राष्ट्रपति ने ’आदि गौरव सम्मान’ प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को बधाई दी और इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रहने पर खुशी जताई। राष्ट्रपति ने कहा कि यह सम्मान समारोह आदिवासी समाज की बहुमुखी क्षमता और उनके विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए अमूल्य योगदान का प्रमाण है। राजस्थान के जनजातीय समाज के बेटे और बेटियां खेलकूद की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रपति ने देश की लैक्रोस टीम की कप्तान चुनी गई राजस्थान की सुनीता मीना सहित राजस्थान के सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा। राष्ट्रपति ने महिला स्वयं सहायता समूह की राजीविका सखियों को 158 करोड़ रुपये का चैक भी वितरित किया।

सीएम ने मानगढ़ धूणी क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोविंद गुरू को नमन करते हुए मानगढ़ धूणी क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही मानगढ़ धाम में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा भी की। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि आदिवासी समुदाय का शुरू से ही भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ाव रहा है। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा,मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ सिहाग, जनजाति आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Tags: ar live newsbanswara newsCM Bhajan Lal SharmaDraupadi MurmuDroupadi Murmu President of indialatest news in hindimangarh dham banswara newspresident murmu visit mangarh dham banswararajasthan newsudaipur news updateआदि गौरव सम्मान

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .