उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक एवं सृजन द स्पार्क के सौजन्य से उदयपुर के ओपेरा गार्डन में 6 अक्टूबर की शाम नितिन मुकेश की सुरमयी संगीत शाम का आयोजन किया जायेगा। संस्था के एपेक्स अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि प्रख्यात गायक मुकेश के बेटे नितिन मुकेश देश और विदेश में कई म्यूजिकल शो में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। संस्थान ने बीते 10 वर्षों में देश में 14 व विदेश में 4 चेप्टर खोल कर भारतीय संगीत को देश विदेश में पहुंचाने के साथ ही संगीत के क्षेत्र में मुकाम हासिल कर चुके ख्यातनाम कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों को मंच देने का देने का प्रयास किया है।(nitin mukesh night in udaipur)
एपेक्स सचिव अब्बास अली बन्दुकवाला ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क पास से होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के कला प्रेरक अवार्ड में सृजन वी डी पलूसकर अवार्ड टीवी एवं सिने कलाकार हेमन्त पाण्डे, ओंकारनाथ ठाकुर अवार्ड ख्यातनाम कलाकार कमल शर्मा, नंदलाल बोस अवार्ड निर्माता, लेखक एवं कलाकार काजल सूरी, मास्टर मदन अवार्ड टीवी एवं सिने कलाकार सैय्यद सलीम अफजल जैदी, खेमचंद प्रकाश अवार्ड राजस्थानी लोक गायिका सीमा मिश्रा को प्रदान किया जायेगा।


