AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 32 वां दीक्षान्त समारोह : राष्ट्रपति मुर्मू ने 16 छात्र और 69 छात्राओं को 102 गोल्ड मेडल से नवाजा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 3, 2024
Reading Time: 2 mins read
Udaipur MLSU Convocation 2024


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिक्षा ही सशक्तिकरण का सर्वश्रेष्ठ माध्यम : राष्ट्रपति मुर्मू

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का गुरूवार को 32वां दीक्षान्त समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 85 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल तथा 68 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा। समारोह में कुल 85 विद्यार्थियों को 102 गोल्ड मेडल दिए गए। जिसमें 16 छात्र तथा 69 छात्राएं शामिल है। इन गोल्ड मेडल में 8 चांसलर मेडल भी शामिल है जिसमें दो छात्र व 6 छात्राएं हैं। (Udaipur MLSU Convocation 2024)

navratri sthapna shubhkamnayen bysanjay sharma badgaon sarpanch udaipur

गोल्ड मैडल पाने वालीं बेटियों की संख्या ज्यादा देख खुशी जाहिर की

विवेकानंद सभागार में हुए दीक्षान्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। शिक्षित और सुसंस्कारित व्यक्ति अपने परिवार, समाज और देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आज का दिन सिर्फ स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि उनके शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी हर्ष और गर्व का है। राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान समय तेज गति से हो रहे बदलावों का है। ज्ञान और तकनीक में भी बदलाव हो रहे हैं। शिक्षा की उपयोगिता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि सतत सीखने की प्रवृत्ति रखी जाए। दीक्षान्त समारोह में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में बेटों की तुलना में बेटियों की अधिक संख्या की जानकारी मिलने पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी बेटियां सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। यह बहुत खुशी की बात है।(mlsu Convocation 2024 in udaipur)

Udaipur MLSU Convocation 2024

85 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल व 68 को मिली पीएचडी उपाधि

राष्ट्रपति ने 85 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल तथा 68 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा। समारोह में कुल 85 विद्यार्थियों को 102 गोल्ड मेडल दिए गए। जिसमें 16 छात्र तथा 69 छात्राएं शामिल है। इन गोल्ड मेडल में 8 चांसलर मेडल भी शामिल है जिसमें दो छात्र व 6 छात्राएं हैं। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले 9 स्पॉन्सर गोल्ड मेडल के क्रम में डॉ. सीबी मामोरिया, प्रो. विजय श्रीमाली, प्रो.आरके श्रीवास्तव, विजय सिंह देवपुरा, पीसी रांका, प्रो. ललित शंकर, पुष्पा देवी शर्मा स्मृति में गोल्ड मेडल दिए गए। इसके साथ ही कुल 68 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई जिसमें 35 छात्राएं और 33 छात्र शामिल थे।

राजस्थान व पंजाब के राज्यपाल सहित कई गणमान्य रहे मौजूद

राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े, पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया,उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा, एमएलएसयू कुलपति प्रो.सुनीता मिश्रा, एमपीयूएटी कुलपति अजीत कुमार कर्नाटक, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश सोढाणी, राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति एसएस सांरगदेवोत, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, एमएलएसयू के कुलसचिव व रजिस्ट्रार वृद्धि चंद गर्ग सहित कई जनप्रतिनिधि,अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Tags: ar live newslatest news in hindiMLSU Convocation 2024MLSU Udaipurmohanlal sukhadia university udaipurpresident droupadi murmu in Mohanlal Sukhadia University 32th Convocation program in udaipurudaipurUdaipur MLSU Convocation 2024Udaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .