प्रियंका के परिजन जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे
जोधपुर,एआर लाइव न्यूज। आरएएस अधिकारी प्रियंका बिश्नोई का अहमदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। प्रियंका के परिजन और समाज के लोगों ने गुरुवार को एम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही की गई, जिससे उनकी मौत हो गयी। इतना कुछ होने के बावजूद लेकिन अभी तक अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। (RAS Priyanka Bishnoi Death Case)
बीकानेर निवासी प्रियंका बिश्नोई जोधपुर में सहायक कलक्टर पद पर तैनात थी। बीते दिनों जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गयी, प्रियंका की हालत लगातार बिगड़ने पर परिजन उन्हें अहमदाबाद के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां बुधवार रात को उनका निधन हो गया। परिजनों ने वसुंधरा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।। प्रियंका के परिजनों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि वसुंधरा अस्पताल में षड्यंत्रपूर्वक कोताही बरती गई। कलक्टर ने निर्देश पर इस मामले की जांच चल रही है।

अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग
प्रियंका के परिजन, समाजजन और बिश्नोई टाइगर फोर्स के लोग जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ पर गए। पुलिस के अधिकारी लगातार उनसे समझाइश का प्रयास करते रहे। पुलिस अधिकारियों यह तर्क देते नजर आए कि नई व्यवस्था में अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ बिना जांच के मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। कमेटी जांच कर रही है, वो आपसे भी मिलेगी। आप उन्हें अपनी बात बता सकते हैं और कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।(RAS Priyanka Bishnoi Death Case)
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


