युवक की लास्ट लोकेशन, जूते और मोबाइल बड़ी तालाब किनारे मिलने पर पुलिस ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के शिवाजी नगर उदियापोल निवासी युवती ध्रुवी (19) पुत्री अशोक कुमार बापना (जैन) का आज शुक्रवार सुबह 6 बजे बड़ी तालाब में शव मिला है। ध्रुवी का शव मिलने के बाद परिजनों ने अभिषेक चेलावत (जैन) नाम के युवक पर शंका जताई, पुलिस ने अभिषेक की मोबाइल लोकेशन ली तो पता चला कि ध्रुवी और अभिषेक दोनों की लास्ट मोबाइल लोकेशन बड़ी तालाब के पास लोयरा क्षेत्र की थी। अभिषेक के जूते और मोबाइल भी बड़ी तालाब किनारे मिले। पुलिस ने उसी जगह पानी में अभिषेक की तलाश शुरू की जहां ध्रुवी का शव मिला था। शाम करीब 4 बजे अभिषेक का शव भी बड़ी तालाब में मिल गया। ऐसे में प्रथम दृष्ट्या संदेह जाहिर किया जा रहा है कि ध्रुवी और अभिषेक दोनों ने एक साथ बड़ी तालाब में कूदकर जान दी होगी। (udaipur CA Student dead body found in badi lake)
रातभर तलाश की, लेकिन पता नहीं चला, सुबह बड़ी तालाब में मिला शव
जानकारी के अनुसार ध्रुवी बापना सरदारपुरा में बंशीलाल शाह एंड कंपनी में सीए की आर्टिकलशिप कर रही थी। वह हर दिन रात 8 बजे तक घर आ जाती थी। लेकिन गुरूवार रात 8 बजे तक घर नहीं लौटी, पहले तो परिजनों ने सोचा कि वह कहीं फ्रेंड्स के साथ गयी होगी, थोड़ी देर में आ जाएगी। लेकिन जब ध्रुवी रात 10 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई, ध्रुवी परिजनों का कॉल भी रिसीव नहीं कर रही थी। परिजनों ने ध्रुवी के ऑफिस फोन किया तो पता चला वह रात 8.15 बजे ही ऑफिस से निकल गयी थी। (udaipur CA Student dead body found in badi lake)
अपने स्तर पर पड़ताल करने के बाद परिजनों ने रात 11 बजे भूपालपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई, हालां कि गुमशुदगी रिपोर्ट में पुरिजनों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया था। युवती के मोबाइल की लास्ट लोकेशन बड़ी तालाब, लोयरा क्षेत्र आ रही थी। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक परिजन पुलिसकर्मियों के साथ हर संभावित स्थान पर ध्रुवी को तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। सुबह एक युवती का शव बड़ी तालाब में तैराता हुआ दिखा, पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से शव को बाहर निकाला, युवती की पहचान रातभर से लापता ध्रुवी बापना के रूप में हुई। ध्रुवी की स्कूटी भी बड़ी तालाब किनारे ही खड़ी मिली है।
अभिषेक पर जताया संदेह, पड़ताल में उसकी मोबाइल लोकेशन भी बड़ी तालाब ही मिली
शव मिलने के बाद ध्रुवी के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि पिछले कुछ महीनों से अभिषेक नाम का युवक उसे परेशान कर रहा था, जिसकी सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दी थी और पुलिस ने 7-8 महीने पहले अभिषेक को थाने बुलाकर पाबंद भी किया था। परिजनों ने ध्रुवी की मौत को लेकर अभिषेक पर संदेह जताया। इस पर पुलिस ने अभिषेक का पता किया तो उसके परिजनों ने बताया कि अभिषेक भी रात 8 बजे से लापता है, पुलिस ने उसके मोबाइल की लास्ट लोकेशन ली तो वह भी बड़ी तालाब लोयरा ही मिली। इसके बाद पुलिस अब अभिषेक की भी बड़ी तालाब में तलाश कर रही है। शुरू की। शाम करीब 4 बजे अभिषेक का शव भी बरामद हो गया।
विधायक ने एसपी को फोन किया तो रात को तलाश हुई शुरू : परिजनों और समाजजनों ने जताई नाराजगी
परिजनों ने बताया कि ध्रुवी का ऑफिस सरदारपुरा भूपालपुरा थाना क्षेत्र में है और वह रात 8.15 बजे ऑफिस से निकली थी। ऐसे में जब 11 बजे तक उसका कहीं पता नहीं चला तो हम भूपालपुरा थाने पर पहुंचे, लेकिन वहां सुनवायी नहीं हुई, तो हमने विधायक फूल सिंह मीणा से मदद मांगी। विधायक ने रात को ही एसपी योगेश गोयल को फोन किया। इसके बाद एसपी का हमारे पास फोन आया। एसपी ने हमसे कहा आप थाने पर रिपोर्ट दो, लोकेशन पता कर तलाश करते हैं। इसके बाद हम भूपालपुरा थाने पहुंचे, एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, इसके बाद पुलिसकर्मी हमारी ही गाड़ी में युवती को तलाशने हमारे साथ थाने से निकले।
युवती का शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मोरचरी इकट्ठा हो गए। रात में थाना पुलिस के रवैये को लेकर नाराजगी जताई। समाज के लोगों ने भूपालपुरा थानाधिकारी को हटाने की मांग तक रख दी। समाज जन ने कहा विधायक के कहने पर जब थाने में एसपी का फोन पहुंचा, तो हमारी रिपोर्ट ली गयी, इससे पहले 1 घंटा तो थाने वालों ने हमारी कोई सुनवायी नहीं की।
udaipur badi lake abhishek dead body also found at same place where Dhruvi dead body was found in badi lake udaipur
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


