AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर की महिला खदान बचाव टीम अंतर्राष्ट्रीय माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता में देश का करेगी प्रतिनिधित्व

Lucky Jain by Lucky Jain
September 13, 2024
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc First All Women Mine Rescue Team Represents India at the XIII International Mine Rescue Competition


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • हिंदुस्तान जिंक की यह माइन रेस्क्यू टीम है देश की पहली महिला खदान बचाव टीम
  • इंटरनेशनल माइन रेस्क्यू बॉडी द्वारा कोलंबिया में आयोजित होगी यह प्रतियोगिता : विश्व की 26 से अधिक टीमें ले रही हैं भाग

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक की पहली महिला खदान बचाव टीम 13वीं अंतर्राष्ट्रीय खदान बचाव प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। हिंदुस्तान जिंक की यह टीम देश की पहली महिला खदान बचाव टीम है। इंटरनेशनल माइन रेस्क्यू बॉडी के निर्देशन में कोलंबिया की राष्ट्रीय खनन एजेंसी द्वारा आयोजित इस वर्ष की प्रतियोगिता में विश्व की 26 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। (International Mine Rescue Competition)

यह प्रतियोगिता हर वर्ष विभिन्न देशों की मेजबानी में आयोजित होती है, जिसमें भूमिगत खदान बचाव अभ्यास और परीक्षण के विभिन्न महत्वपूर्ण परिदृश्य शामिल होते हैं। हिंदुस्तान जिंक ने इस प्रतियोगिता में पूर्व में भी भाग लिया है, लेकिन इस वर्ष महिलाओं की टीम का प्रतिनिधित्व एक नया मील का पत्थर है। सात सदस्यों वाली इस टीम को भारत की पहली भूमिगत खदान बचाव टीम होने का गौरव भी प्राप्त है।

टीम छह श्रेणियों में करेगी प्रतिस्पर्धा

यह टीम छह श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेगी, जिसमें सांस लेने और न लेने वाले वातावरण में खदान बचाव अभ्यास, प्राथमिक चिकित्सा, खनन बचाव कौशल, उपकरण तकनीशियन परीक्षण और सैद्धांतिक ज्ञान मूल्यांकन शामिल हैं। भारत में पहले माइन रेस्क्यू क्षेत्र में पुरूषों को वर्चस्व हुआ करता था। लेकिन एक वर्ष पूर्व हिंदुस्तान जिंक ने इस क्षेत्र में महिला टीम को तैयार किया। इस टीम द्वारा पिछले एक वर्ष में सफलतम कार्य के बाद हिंदुस्तान जिंक ने खनन कार्यों में करियर बनाने वाली महिला प्रोफेशनल की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकार अरुण मिश्रा ने कहा कि महिला भूमिगत खदान बचाव टीम पर हमें गर्व है, जो विश्वपटल पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह न केवल हिंदुस्तान जिंक बल्कि देश के लिए भी गर्व का क्षण है।

Hindustan Zinc First All Women Mine Rescue Team Represents India at the XIII International Mine Rescue Competition

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zincHindustan Zinc First All Women Mine Rescue Team Represents India at the XIII International Mine Rescue Competitionindia first Women Mine Rescue TeamInternational Mine Rescue Competitioninternational mines rescue competition in colombialatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedanta groupWomen Mine Rescue Team

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .