नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का आज गुरूवार दोपहर निधन हो गया है। 72 वर्षीय सीताराम येचुरी की फेफड़ों में संक्रमण के बाद से स्थिति नाजुक बनी हुई थी, वे 19 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती थे, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। एम्स ने अपने बयान में कहा है कि 72 वर्षीय सीताराम येचुरी का आज दोपहर 3.05 बजे निधन हो गया, उन्हें निमोनिया हो गया था। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए एम्स नई दिल्ली को डोनेट कर दिया है। (sitaram yechury cpim leader passes away)
तीन बार सीपीआई(एम) के महासचिव बने
सीताराम येचुरी सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही राज्यसभा सांसद भी रह चुके थे। उन्हें 2016 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला था। येचुरी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के तीन बार महासचिव रहे।
फेफड़ों के संक्रमण की वजह से कराया गया था भर्ती
19 अगस्त को उनको निमोनिया और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। दो दिन से उनकी हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही थी। उन्हें फेंफड़ों में संक्रमण के चलते सांस लेने में परेशानी हो रही थी। आज गुरूवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

