कार्यकारिणी में समाज से जुड़े कई गांवों को मिला प्रतिनिधित्व
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। औदिच्य ब्राह्मण समाज विकास समिति उदयपुर की केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की है। इसमें समाज से जुड़े कई गांवों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जल्द ही समाज की युवा और महिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।(audichya samaj udaipur)
औदिच्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कार्यकारिणी में संरक्षक केशव व्यास (बड़गांव), कमलाशंकर शर्मा (एकलिंगपुरा), वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशनलाल शर्मा (डबोक रेडिया), महामंत्री दुर्गाशंकर शर्मा (बड़गांव), सुरेश कुमार पंड्या (अमलोदा), कोषाध्यक्ष नन्दलाल शर्मा (मोरियों का कुआं), उपाध्यक्ष मधुसूदन व्यास (बड़गांव), रूपलाल शर्मा (उथरदा), जगदीश शर्मा (बेड़वास), आंनद त्रिवेदी (बड़गाव), हगामीलाल शर्मा (बेदला), मोरध्वज शर्मा (ब्राह्मणों का खेरवाड़ा), संगठन मंत्री चम्पालाल शर्मा (बेड़वास), खेलमंत्री युगल किशोर शर्मा(बेदला), सह खेल प्रभारी डालचंद शर्मा (बड़गांव), मीडिया प्रभारी देवेंद्र शर्मा (बड़गांव), सूचना प्रसारण मंत्री सुनील व्यास (बड़गांव), सांस्कृतिक मंत्री भंवरलाल त्रिवेदी (बड़गांव), सह सांस्कृतिक प्रभारी जगदीश शर्मा (प्रतापनगर) को बनाया गया है।(audichya samaj udaipur)
परामर्शदात्री सलाहकार समिति भी बनाई
समाज अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने 8 सदस्यीय परामर्शदात्री सलाहकार समिति भी बनाई है। इसमें पन्नालाल शर्मा (बड़गांव) शंकरलाल शर्मा (डबोक रेडिया), गिरधारीलाल शर्मा (कलड़वास), भैरूलाल भट्ट (बाघपुरा), गोपाल शर्मा (चित्तौड़), मोहनलाल शर्मा (प्रतापनगर), भगवतीलाल शर्मा (बेदला) और प्रभुलाल शर्मा (खोलड़ी) शामिल है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
.


