उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एवं गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरूवार को छूना मना है मुहिम की शुरुआत हुई है। मुहिम का मकसद बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके और वे किसी भी अनचाहे व गलत स्पर्श को न सिर्फ समझ सकें, बल्कि उससे खुद का बचाव भी कर सकें। (chhoona mana hai campaign about good touch bad touch started from today by geetanjali medical college and hospital udaipur)
जीएचसीएच स्थित स्व नर्मदा देवी अग्रवाल ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुषमा मोगरी ने बेहद सरल व आकर्षक तरीके से बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया, साथ ही बच्चों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। मनोविशेषज्ञ डॉ शिखा शर्मा ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। दोनों ही डॉक्टर्स के सेशन के दौरान बच्चे बहुत ही उत्साहित रहे और मनोरंजन के साथ उन्होंने ज्ञानवर्धक बातों को समझा। इस पूरे माह दोनों डॉक्टर्स द्वारा विभिन्न स्कूलों में गुड टच बैड टच के बारे में सेशन दिए जायेंगे।

डॉक्टर्स शहर के 30 स्कूलों में बच्चों को बताएंगे गुड टच बैड टच के बारे में
कार्यक्रम के दौरान मेवाड़ के पूर्व राजघराने की सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़, डिप्टी एसपी चेतना भाटी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उपाध्यक्ष दिलीप सिंह यादव, जीएमसीएच सीओओ ऋषि कपूर, जीआईटीएस कैंपस डायरेक्टर डॉ एनएस राठौड़, डायरेक्टर डॉ पीके जैन सहित अन्य स्कूलों के प्रतिनिधि, स्टूडेंट् व गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। छूना मना है के पोस्टर का विमोचन कलेक्टर अरविन्द पोसवाल ने किया। इस मुहिम में उदयपुर के 30 से भी अधिक स्कूल भाग ले रहे हैं और लगभग 700 बच्चों ने आज गुरूवार को मुहिम की शुरूआत के समय हुए जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


