नेशनल के लिए किया क्वालीफाई
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के पिस्टल शूटर दीपक शर्मा ने अपनी काबिलियत और परिश्रम से देशभर में पिस्टल शूटिंग में 33वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने 10 एम पिस्टल शूटिंग में नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। दीपक ने नेशनल के लिए एक अच्छे स्कोर के साथ एंट्री की है। (Udaipur pistol shooter Deepak Sharma)
दीपक शर्मा ने बताया कि यहां तक का सफर उन्होंने किसी भी कोच के मार्गदर्शन के बगैर और बिना किसी शूटिंग रेंज के तय किया है। वे पिस्टल शूटिंग के लिए घर पर ही प्रैक्टिस करते हैं। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से गोवा में हुई पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में देशभर से करीब 10000 शूटर्स ने हिस्सा लिया था। इन 10 हजार पिस्टल शूटर्स में उदयपुर के दीपक शर्मा ने पूरे भारत में 33वां स्थान हासिल किया है, जबकि राजस्थान में उनकी 8वीं रैंक है। दीपक पूर्व में भी पिस्टल शूटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। (Udaipur pistol shooter Deepak Sharma) deepak sharma on 33rd rank in national rifile association of india
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


