उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने सोमवार को मावली में कार्रवाई करते हुए पटवारी भरत कुमार मीणा को 5 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी भरत कुमार ने परिवादी से राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरण शुद्धिकरण की एवज में 10 हजार रूपए रिश्वत मांगी थी। (udaipur acb arrests patwari for taking bribe in mavli)
एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी ने बताया कि रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ भरत कुमार मीणा मावली तहसील के ढूंढीया पटवार मंडल का पटवारी है। परिवादी ने ढूंढीया पटवारी भरत कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि परिवादी ने राजस्व रिकॉर्ड में जमीन के नामांतरण शुद्धिकरण के लिए आवेदन किया था। नामांतरण शुद्धिकरण करने की एवज में पटवारी भरत कुमार मीणा 10 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा है और रिश्वत नहीं देने पर परेशान कर रहा है।
एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया, इस दौरान ही पटवारी भरत कुमार ने परिवादी से 4 हजार रूपए वसूल लिए और बची हुई राशि की मांग करने लगा। पटवारी भरत कुमार द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए पटवारी को 5 हजार रूपए रिश्वत राशि परिवादी से वसूलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पटवारी भरत कुमार का छह महीने पहले ही प्रोबेशन पूरा हुआ है और यहां उसकी प्रोबेशन के बाद पोस्टिंग चल रही थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


