राजस्व ग्राम नोहरा में हुई बड़ी कारवाई : 25 हेक्टेयर जमीन पर थे कब्जे
उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण ने शनिवार को सीसारमा-नांदेश्वर रोड पर बलीचा-झाड़ोल हाईवे किनारे राजस्व ग्राम नोहरा में करीब 25 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने कई पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। कब्जा मुक्त करवाई जमीन की बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रूपए आंकी जा रही है। मौके से करीब 40 पक्के निर्माण ध्वस्त किए इनमें पक्के मकान, निर्माणधीन मकान और बाउंड्रीवाल शामिल थी। (udaipur UDA demolished encroachment and illegal construction)
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम नोहरा में आराजी संख्या 8179 मीन, 8180, 8181, 8187, 8808 / 6735, 10413/ 8170, 8193, 8194, 8195, 8196, 8197, 10546/ 8192 अन्य राजस्व रिकार्ड अनुसार नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के नाम दर्ज होकर प्राधिकरण के स्वामित्व की भूमि है। ग्रामवासी नोहरा द्वारा अवगत करवाया गया कि उक्त भूमि पर कुछ अज्ञात लोगो द्वारा कुछ दिनो से अवैध कब्जा कर नया निर्माण करवाया जा रहा है । भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी प्राधिकरण से मौका जांच करने पर ज्ञात हुआ कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया जाकर चार दिवारी व अपूर्ण नया निर्माण करवाया जा रहा है,लेकिन यह अवैध निर्माण किन-किन व्यक्तियों द्वारा करवाया जा रहा है, यह जानकारी में नहीं आया है। यूडीए की कार्रवाई देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें:-
चेतावनी जारी की उसके बावजूद किसी ने नहीं हटाए अवैध निर्माण
उदयपुर विकास प्राधिकरण ने गत सितंबर को आम सूचना जारी कर इस जमीन पर हुए निर्माण हटाने की चेतावनी जारी की। उसके बावजूद किसी ने निर्माण नहीं हटाए, तो शनिवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर पक्के निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई की। तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा ने बताया कि मौके से करीब 40 पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए। इनमें पक्के मकान, निर्माणधीन मकान और बाउंडीवाल शामिल थी। इस जमीन की बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रूपए है। नाई थाना पुलिस और भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में यह कार्रवाई सुबह 8 बजे शुरू होकर दोपहर करीब 3 बजे तक चली।

पड़ताल कर खरीदें भूखंड: नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है
उदयपुर में शायद ही कोई क्षेत्र होगा जहां सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं की नजर नहीं हो। भूमाफिया सरकारी जमीनों पर कब्जे कर वहां प्लानिंग काट कर आमजन को अंधेरे में रखकर भूखंड बेच देते है। भूमाफिया को पूरा पैसा देने के बाद जब खरीददार को हकीकत का पता चलता है, तब तक उसको लाखों का नुकसान हो चुका होता है। ऐसे में आमजन को उदयपुर में कहीं पर भी भूखंड खरीदने से पहले एक बार उदयपुर विकास प्राधिकरण या संबंधित तहसील, उपखंड कार्यालय जाकर उस जमीन के मालिकाना हक की सच्चाई का पता जरूर कर लेना चाहिए। udaipur UDA demolished encroachment and illegal construction
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


