AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गीतांजली यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2024: केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने 48 मेडिकल स्टूडेंट्स को दिए गोल्ड मैडल

Lucky Jain by Lucky Jain
September 6, 2024
Reading Time: 1 min read
geetanjali university convocation 2024

पूर्व वाईस चांसलर डॉ एफएस मेहता को सम्मानित करते हुए



Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चांसलर जेपी अग्रवाल ने सभी छात्रों को आने वाले जीवन के लिए दीं 7 सीख

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह-2024 आज शुक्रवार को स्व.नर्मदा देवी अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन एवं गीतांजली यूनिवर्सिटी के चांसलर जेपी अग्रवाल ने एमबीबीएस, फार्मेसी, नर्सिंग, डेंटल, फिजियोथेरेपी के 43 गोल्ड मेडल्स एवं 844 ग्रेजुएट्स, पोस्ट ग्रेजुएट व पीएचडी स्टूडेंट्स को डिग्रीयां प्रदान की, वहीं 5 बेस्ट ग्रेजुएट्स को भी गोल्ड मेडल्स दिए गए। (geetanjali university convocation 2024)

समारोह में पूर्व वाईस चांसलर डॉ. एफएस मेहता और सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ए.ए सैफी को चिकित्सा क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए एमेरिटस प्रोफेसर की मानव उपाधि से नवाजा गया। दीक्षांत समारोह में वाईस चेयरमैन कपिल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, वाईस चांसलर डॉ.एसके लुहाडिया, रजिस्ट्रार मयूर रावल सहित बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट व एकेडमिक काउंसिल के सदस्य, सम्मानित अतिथिगण व डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स, पेरेन्ट्स मौजूद रहे।

geetanjali university convocation 2024

टेक्नोलॉजी के साथ बदलते दौर में मेडिकल साइंस को आगे लेकर जाएं : केन्द्रीय मंत्री

समारोह में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी मेडिकल स्टूडेंट्स को आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी, साथ ही नसीहत देते हुए कहा कि अब आपके पीछे गलतियों को सुधारने के लिए आपके वरिष्ठ प्रोफेसर्स या सीनियर नहीं होंगे। कॉम्पिटिशन से भरी दुनिया में आप सभी कदम रखने जा रहे हैं, जहां गलती करने की गुंजाइश नहीं होगी, क्यों कि आपके हाथों में मरीजों का जीवन होगा। इसलिए पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ें और टेक्नोलॉजी के साथ बदलते इस दौर में अपनी बेहतरीन परर्फोमेंस से न सिर्फ स्वयं सम्मान कमाएं, बल्कि मेडिकल सांइस को देश और दुनियां में आगे लेकर जाएं।

गीतांजली यूनिवर्सिटी के चांसलर जेपी अग्रवाल ने डिग्री प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का है। हमें एआई को स्वास्थ्य सेवा में प्रोएक्टिव एवं पॉजीटिव माइंड सेट के साथ उपयोग में लाना होगा। उन्होंने हर छात्र को एक अच्छा इंसान बनने, चुनौतियों का सामना करने, अच्छी आदतों का निर्माण करने, अपनी स्ट्रेंथ पर कार्य करने, अपने आप से हमेशा ईमानदार रहने, कमजोरियों को स्वीकार कर उनमें सुधार करने और मेडिटेशन एवं वर्कआउट को अपनी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सीख दी।

geetanjali university convocation 2024
डॉ ए.ए सैफी को सम्मानित करते हुए
geetanjali university convocation 2024

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 844 students get degreesar live newsgeetanjali medical college and hospital udaipurGeetanjali University convocation 2024geetanjali university convocation 2024 students get 48 gold medals for best performancegeetanjali university convocation 2024 udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .