AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भव्य समारोह में 51 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 1, 2024
Reading Time: 2 mins read
narayan-seva-sansthan-42th-disable-mass-wedding-51-couple marry


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नारायण सेवा का 42 वां निशुल्क सामूहिक विवाह

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान के 42 वें निशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन जन सामूहिक विवाह समारोह में रविवार को 51 दिव्यांग जोड़ों ने नए उत्साह और उमंग के बीच वैवाहिक जीवन की शुरूआत की। नारायण सेवा संस्थान के बड़ी स्थित परिसर में हर तरफ उत्साह ही उत्साह नजर आया।(narayan seva sansthan 42th disable mass wedding )

नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निदेशक वन्दना अग्रवाल, ट्रस्टी देवेंद्र चौबिसा व विशिष्ट अतिथि दिल्ली के कुसुम गुप्ता, नरेंद्रपाल सिंह, सत्यनारायण गुप्ता, बृजबाला, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, गुड़गांव के नितिन मित्तल, सूरत के हरीश कुमार, मुंबई के सतीश अग्रवाल और उदयपुर के संतोषसिंह शलूजा ने गणपति प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विवाह समारोह की वैवाहिक रस्मों की शुरुआत की।

मंगल गीतों के बीच वरमाला और आशीर्वाद समारोह हुआ

संस्थान परिसर में रविवार सुबह बिंदोली निकली और हाड़ा सभागार के द्वार पर तोरण की रस्म हुई। इसके बाद श्रीनाथजी की झांकी की आरती के साथ ही दिव्यांग वर वधु मंच पर पहुंचे तो हर किसी ने जोश और उमंग के साथ स्वागत किया। पुष्प वर्षा,आतिशबाजी और मंगल गीतों के बीच वरमाला और आशीर्वाद समारोह हुआ। इन जोड़ों में कोई दूल्हा दिव्यांग था, तो कोई दुल्हन। ऐसे जोड़े भी थे जिनमें दूल्हा और दुल्हन दोनों ही दिव्यांग। कोई बैशाखी के सहारे तो कोई व्हीलचेयर पर वैवाहिक जीवन की तरफ अग्रसर था। इनमें जन्मजात प्रज्ञाचक्षु जोड़ा भी शामिल था।

narayan-seva-sansthan-42th-disable-mass-wedding-51-couple marry

विदाई में नम हुई आंखे

विवाह समारोह में वरमाला के बाद 51 वेदियों पर आचार्यों ने मुख्य आचार्य के निर्देशन में वैदिक मंत्रों के साथ पवित्र अग्नि के सात फेरों की रस्म अदायगी के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न करवाया। इस दौरान जूते छुपाई और नेग अदायगी रस्म भी निभाई गयी। फेरों की रस्म के बाद विदाई के वक्त हर किसी की आंखें नम थी। दुल्हनों को डोली में बिठाकर उनके विश्राम स्थल तक पहुंचाया गया। जहां से संस्थान के वाहनों से दूल्हा-दुल्हन ने अपने.अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।(narayan seva sansthan 42th disable mass wedding)

narayan-seva-sansthan-42th-disable-mass-wedding-51-couple marry

ऐसे जोड़े भी वैवाहिक बंधन में बंधे

समारोह में बिहार से आया एक जोड़ा ऐसा था जिसमें वर सुनील दोनों पांवों से दिव्यांग था जबकि उसकी जीवन संगिनी बनी प्रिया सकलांग थी। उसने बताया कि दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इस तरह का समर्पण भी जरूरी है। डूंगरपुर की शांता दाहिने पैर से जन्मजात दिव्यांग है और प्रतापगढ़ के केसरीमल हाथ से अपाहिज है। इन दोनों की चिकित्सा संस्थान में हुई और यही मिलते हुए जीवन साथी बनने का फैसला किया।

narayan-seva-sansthan-42th-disable-mass-wedding-51-couple marry-1

narayan-seva-sansthan-42th-disable-mass-wedding-51-couple marry

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdisable-mass-weddinglatest news in hindiMass Wedding Ceremony udaipurMass Wedding for Differently Ablednarayan seva samuhik vivah samarohnarayan seva sansthannarayan seva sansthan 42th disable mass weddingnarayan seva sansthan 42th disable mass wedding 51 couple marriage rituals startnarayan seva sansthan 42th disabled mass wedding programUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .