AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

51 दिव्यांग और निर्धन जोड़ों का अधूरा जीवन होगा पूरा: 1 सितंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे

Lucky Jain by Lucky Jain
August 29, 2024
Reading Time: 1 min read
narayan seva sansthan 42th disabled mass wedding program


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नारायण सेवा संस्थान का 42वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 1-सितंबर को

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान का 42वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित होगा। 51 जोडे सभी रस्मों-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह समारोह के सभी कार्यक्रम नारायण सेवा संस्थान के बड़ी स्थित परिसर में आयोजित होंगे। इस दौरान संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश “मानव” सहसंस्थापिका कमला देवी, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल व आमंत्रित अतिथि दीप प्रचलन के साथ नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। (narayan seva sansthan 42th disabled mass wedding program)

नारायण सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा “हितैषी” ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवाह स्थल पर विशाल एवं भव्य डोम बनाया गया है। जोड़ो व उनके परिजनों का संस्थान के वाहनों से यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। समारोह में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा और हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों के जोड़े एक-दूसरे के जीवन साथी बनेंगे।

निशक्तता का दंश झेल रहे युवक का हाथ थामेगी सकलांग युवती

मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा “हितैषी” ने बताया 51 जोड़ों में कई दूल्हा-दुल्हन जन्मजात या फिर किसी दुर्घटना की वजह से निःशक्तता का दंश झेल रहे हैं, तो कुछ भावी जोड़े ऐसे भी हैं, जिनमें एक दिव्यांग है तो साथी सकलांग है। ये जोड़े एक-दूजे के हाथ थामकर अधूरेपन को पीछे छोड़ जीवन को पूरा करेंगे। इन जोड़ों में 26 दिव्यांग एवं 25 गरीब परिवारों के जोड़े हैं।

51 जोड़ों के लिए तैयार की गयी हैं 51 वेदियां

संस्थान के जनसंपर्क प्रमुख एवं प्रवक्ता भगवान प्रसाद गौड़ ने बताया कि विवाह स्थल पर 51 वेदियां तैयार की गई है, प्रत्येक वेदी पर अग्निकुंड के सात वचनों व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे दिलवाने के लिए आचार्य मौजूद रहेंगे। विवाह की सभी रस्में पूर्ण विधि-विधान से हो इसके लिए एक मुख्य आचार्य भी मार्गदर्शन हेतु नियुक्त किया गया है। इनमें से कई जुड़े ऐसे हैं जिनकी दिव्यांगता सुधारात्मक सर्जरी संस्थान के अस्पतालों में ही हुई और परस्पर परिचय भी यही हुआ। कुछ निर्धन जोड़ने भी यहां स्वरोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर जीवन की आधारशिला रखी।

हर जोड़ा परिणय सूत्र में बंधकर मां के नाम एक पौधा रोपेगा

सामूहिक विवाह के संयोजक रोहित तिवारी ने कहा विवाह समारोह की शुरुआत 31 अगस्त को प्रातः गणपति स्थापना, हल्दी व मेहंदी रस्म अदायगी के साथ होगी। शाम को महिला संगीत का आयोजन होगा। जिसमें देशभर से मेहमान और धर्म माता-पिता व कन्यादानी जन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। 1 सितंबर को विवाह समारोह होगा। जिसमें हर जोड़ा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में एक पौधा रोपेगा।

udaipur narayan seva sansthan 42th disabled mass wedding program on 1st sep, 51 couple marry

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdifferently abled mass wedding program in udaipurlatest news in hindiMass Wedding for Differently Ablednarayan seva sansthannarayan seva sansthan 42th disabled mass wedding programudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .