AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फतहसागर में मदार नहर से आवक शुरू

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 28, 2024
Reading Time: 2 mins read
Fatehsagar Water inflow started from madar nahar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

थूर की पाल से आया पानी, मदार के दोनों तालाब अभी है खाली

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कई दिनों के इंतजार के बाद बुधवार को फतहसागर में मदार नहर से आवक शुरू हो गई है। हालांकि अभी पानी की आवक काफी धीमी है। यह जो पानी आया है वह आवक थूर की पाल से शुरू हुई है। मदार के दोनों तालाब छलकने पर ही फतहसागर में उम्मीद अनुरूप तेज रफ्तार से पानी की आवक शुरू हो सकेगी। फतहसागर का जलस्तर अभी 13 फीट के मुकाबले 6 फीट के करीब है। इधर सीसारमा नदी से पीछोला में आवक बनी हुई है। बीती रात अलसीगढ़(देवास) क्षेत्र में तीन इंच बारिश हुई।(Fatehsagar Water inflow start)

वीडियो पर क्लिक कर देखें फतहसागर झील में पानी की आवक : –

झामुड़िया की नाल क्षेत्र में रूक-रूक कर बारिश का क्रम बना रहने से थूर की पाल से चिकलवास पिकअप वियर होते हुए बुधवार सुबह बारिश का पानी मदार नहर से फतहसागर में पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि अभी मदार बड़ा और मदार छोटा तालाब काफी खाली है। ऐसे में इन दोनों पर चादर चलने का इंतजार है। जिससे कि मदार नहर होते हुए फतहसागर में तेजी से आवक हो सके। मदार बड़ा का जलस्तर 24 फीट के मुकाबले 19.6 और मदार छोटा का 21 फीट के मुकाबले करीब 14 हुआ है।

पीछोला में सीसारमा नदी से आवक जारी

सीसारमा नदी से आवक बनी रहने से पीछोला के जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी है। पिछोला का जलस्तर 11 फीट के मुकाबले करीब साढ़े सात फीट हो चुका है। पिछले 24 घंटों में देवास प्रथम बांध, आकोदड़ा बांध, मादड़ी बांध, जयसमंद और मानसी वाकल बांध के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि इन जलाशयों में अभी भी उम्मीद अनुरूप तेजी से पानी की आवक का क्रम नहीं बना है।(Fatehsagar Water inflow start)

Fatehsagar Water inflow started from madar nahar

रूक रूक कर हो रही हल्की से मध्यम बारिश

उदयपुर सहित मेवाड़ में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों में रूक रूक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस दौरान उदयपुर शहर में 32 मिलीमीटर, देवास 75, बड़गांव 26, झाड़ोल 27, गोगुंदा 40, मदार 25, नाई 13, ओगणा 34, वल्लभनगर 24 और कोटड़ा में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsFatehsagarfatehsagar lakeFatehsagar Water inflow startFatehsagar Water inflow startedimd forecastlatest news in hindiMadar naharmonsoon udaipur rajasthanrain in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateWater inflow started in Fatehsagar

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .