AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विद्यापीठ का 19वां विशेष दीक्षांत समारोह : स्वामी गोविन्द देव गिरि को डी.लिट. की उपाधि मिली

Lucky Jain by Lucky Jain
August 27, 2024
Reading Time: 1 min read
Vidyapeeth 19th Convocation program Swami Govind Dev Giri received the degree of D Litt


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

व्यक्ति, समाज, संतो व परमात्मा का मिलन हे धर्म – स्वामी गोविन्द देव गिरि

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) का मंगलवार को 19वां विशेष दीक्षांत समारोह मनाया गया। समारोह में स्वामी गोविन्द देव गिरि को अध्यात्म और भारतीय पुरातन ज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डी. लिट की उपाधि दी गई। समारोह के विशिष्ठ अतिथि प्रधानमंत्री के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. ओपी पाण्डेय व कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. बलवंत राय जानी ने की। (Vidyapeeth 19th Convocation program in udaipur)

 स्वामी गोविन्द देव गिरि ने भारतीय ग्रंथों के महत्व को बताते हुए कहा कि विदेशों के पुस्तकालय में यह पाया कि विविध क्षेत्रों में जो कुछ नए विचार हैं, वे सारे विचार मैं रामायण, महाभारत और अन्य ग्रंथों में सदियों से निहित हैं। धर्म का अर्थ बताते हुए कहा कि संस्कृत का अनुवाद अंग्रेज़ी में नहीं हो सकता है। जैसे पिंडदान में निहित पिंड के लिए अंग्रेज़ी में कोई शब्द नहीं है। व्यक्ति, समाज, संत और ईश्वर के मध्य सामंजस्य ही धर्म है।

शिक्षा अपनाए गए मूल्यों और नैतिकता में निहित है

कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि शिक्षा केवल आपके द्वारा अर्जित ज्ञान में सीमित नहीं है, बल्कि आप द्वारा अपनाए गए मूल्यों और नैतिकता में निहित है। विशिष्ट अतिथि प्रधानमंत्री के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. ओपी पाण्डे्य ने कहा कि गुरु अग्नि के समान है और शिष्य कागज़ के समान, कागज़ पर अग्नि लगने पर कागज़ नहीं रहता और वह स्वयं अग्नि हो जाता है। यही गुरु-शिष्य का सम्बन्ध है। 

कुलाधिपति प्रो बलवंतराय जानी ने कहा कि स्वामी गोविन्द देव गिरि सरीखे संतों के आगमन से विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दन राय नागर की आत्मा आज प्रसन्न होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के शिक्षण का प्रारंभ वेद विद्या से हो। विद्यापीठ का अच्छे कार्यों हेतु स्वतः ही चयन होता है क्योंकि हम शोध, समाज कार्य में अग्रणी हैं। रजिस्ट्रार तरुण श्रीमाली ने संचालन किया। कार्यक्रम में पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, प्रो. जीएम मेहता, डॉ. पारस जैन, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी सहित डीन डायरेक्टर, कार्यकर्ता व कई विद्यार्थी उपस्थित थे।

Vidyapeeth 19th Convocation program Swami Govind Dev Giri received the degree of D Litt

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsSwami Govind Dev Giri received the degree of D LittudaipurUdaipur newsudaipur news updateVidyapeeth 19th Convocation programVidyapeeth university udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .