AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर कार पर गिरी चट्टान: व्यापारी की मौत, तीन घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
August 26, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur one dead three injured in car accident hill stone falls on car at udaipur ahmedabad highway


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गोवर्धन विलास थानाक्षेत्र के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर रविवार रात चलती कार पर चट्टान गिरने से हुए हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गयी, जबकि व्यापारी की पत्नी, दोस्त और दोस्त की पत्नी घायल हैं। चारों एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद ऋषभदेव से उदयपुर लौट रहे थे। (car accident in udaipur)

पुलिस ने बताया कि हादसे में उदयपुर शहर के केशवनगर निवासी संदीप चित्तौड़ा की मौत हुई है, वहीं उनकी पत्नी कुसुम, दोस्त राजेश जैन और दोस्त की पत्नी शर्मिला घायल हुए हैं। जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। संदीप चित्तौड़ा कृषि मंडी व्यापारी थे, वहीं राजेश जैन का मेडिकल स्टोर है। ये चारों रविवार को ऋषभदेव में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे। रात को वे धार्मिक कार्यक्रम से वापस उदयपुर लौट रहे थे।

रात करीब 10 बजे काया के पास व्यापारी की चलती कार पर अचानक सड़क किनारे पहाड़ी से चट्टान के बड़े-बड़े टुकड़े दरदरा कर गिर गए, इससे कार अनियंत्रित हुई कार पहाड़ी से टकरा गयी। कार में सवार संदीप चित्तौड़ा सहित चारों लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे अन्य कार सवार लोगों ने इन चारों को इनकी कार से बाहर निकाला, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने संदीप चित्तौड़ा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकि घायलों को उपचार जारी है। (car accident in udaipur)

एनएचएआई को सूचित कर रास्ता साफ करवाया

चट्टान गिरने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने एनएचएआई को सूचना दी, उनकी टीम आने के बाद हाईवे से चट्टान हटाकर रास्ता साफ किया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident in udaipurar live newscar accident in udaipurlatest news in hindiudaipurudaipur ahmedabad highwayUdaipur newsudaipur news updateudaipur one dead three injured in car accident hill stone falls on car at udaipur ahmedabad highway

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .