हिंदुस्तान जिंक 29 सितंबर को पहली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की करेगा मेजबानी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में 29 सितंबर को उदयपुर में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन आयोजित होगी। एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन और डिस्टेंस रेस के सदस्य के रूप में इस आयोजन को एआईएमएस प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह वैश्विक स्तर पर सूचीबद्ध मैराथन होगी। (Vedanta Zinc City Half Marathon registration starts)
वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, कूल रन 10 किलोमीटरए और ड्रीम रन 5 किलोमीटर की होगी। यह आयोजन दुनिया भर के पेशेवर और शौकिया धावकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। इसका मार्ग फतहसागर झील के चारों ओर होगा। प्रतिभागी इस हाथ मैराथन में महाराणा प्रताप स्मारक, सहेलियों की बाड़ी और नीमच माता मंदिर पहाड़ी, रानी रोड से गुजरते हुए फतहसागर झील का पूरा चक्कर लगाएंगे।
हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैराथन धावक अरुण मिश्रा ने कहा कि हम समुदाय और लोगों की भलाई के प्रति अपने समर्पण के प्रमाण के रूप में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को लॉन्च कर रोमांचित हैं। इस हाफ मैराथन के जरिए हिंदुस्तान जिंक कुपोषण मिटाने का संदेश देगा। ऐसे में प्रतिभागी इस मैराथन के जरिए जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक, जिंक युक्त भोजन उपलब्ध कराने में भी सीधे योगदान देंगे। यह मैराथन एक स्वस्थ, फिट और जिंक युक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने वाला अग्रणी मंच होगा।
वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण करने के लिए इस लिंक https://www.townscript.com/e/vedanta-zinc-city-half-marathon-2024 पर जाएँ
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


