उदयपुर में दो दिन से टुकड़ों-टुकड़ों में बरस रहे बादल
उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में दो दिनों से बादल टूकड़ों-टूकड़ों में बरस कर लोगों का दिल बहलाते नजर आ रहे है। इधर पिछले 24 घंटों में राजसमंद जिले में कई जगह तेज बारिश का दौर चला। प्रदेश में अजमेर के नसीराबाद में सर्वाधिक 89 मिलीमीटर बारिश हुई। मेवाड़ में राजसमंद जिले के नंदसमंद क्षेत्र में 80 और उदयपुर जिले के गोगुंदा में 59 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।(Rain in Udaipur and Rajsamand)
उदयपुर शहरी क्षेत्र में आज गुरूवार को अलग अलग समय पर अलग अलग क्षेत्रों में कुछ देर के लिए हल्की से मध्यम बारिश का दौर चला। हालांकि यह बारिश टुकड़ों-टुकड़ों में होकर रह गई। उदयपुर शहरी क्षेत्र में स्थिति यह रही कि शहर के एक चौराहा पर बारिश थी तो दूसरे चौराहे पर बारिश की एक बूंद भी नहीं। बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।(Rain in Udaipur and Rajsamand)

पिछले 24 घंटों में कई जगह तेज बारिश हुई
जलसंसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर शहर में 12 मिलीमीटर, गोगुंदा 59, खेरवाड़ा 50, देवास 42, नयागांव 42, सोम पिकअप वियर 22, कुराबड़ 20, वल्लभनगर 17, राजसमंद जिले के नंदसमंद में 80, खमनोर 77, नाथद्वारा 68, देवगढ़ 42, चिकलवास 31, देलवाड़ा 27, सरदारगढ़ 22, गढ़बोर 21, चित्तौड़ 37, डूंगला 40, डूंगरपुर 30, देवल 55,प्रतापगढ़ 41, छोटी सादड़ी 48, वागन डेम 68, सलूंबर सेमारी 24, सराड़ा 21और अजमेर नसीराबाद में 89 मिलीमीटर बारिश हुई।
कोटा व उदयपुर संभाग में 25-26 अगस्त को कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5-6 दिन उदयपुर, कोटा, अजमेर व जयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है। कोटा व उदयपुर संभाग में 25 और 26 अगस्त को कहीं कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में कहीं कहीं तेज बारिश और 25-26 अगस्त को जोधपुर संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


