बहन ने राखी बांध की थी लंबी उम्र की कामना, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास और हजारों दुआएं भी देवराज को नहीं बचा सकीं
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के भट्टियानी चौहट्टा के सरकारी स्कूल में सहपाठी के हमले से घायल हुआ दसवीं का छात्र देवराज चौथे दिन सोमवार को जिंदगी की जंग हार गया। वह मौत से खूब लड़ा लेकिन आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। देवराज को बचाने के चिकित्सकों के सभी प्रयास असफल हो गए। आज सोमवार शाम चिकित्सकों ने देवराज को मृत घोषित कर दिया। (udaipur student stabbing case after four day struggle for life injured devraj died)
देवराज की मौत की खबर सुनते ही हॉस्पिटल परिसर में कोहराम मच गया, परिजनों सहित चार दिन से देवराज की जिंदगी के लिए दुआ कर रहे सैंकड़ों लोगों की आंखे नम हो गयीं। राखी के त्योहार के दिन बच्चे की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गयीं। सभी के लिए परिजनों को संभालना काफी मुश्किल हो गया। इधर शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए भी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा पदाधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से बात कर रहे हैं।
सुबह राखी बांधी, कुछ घंटों बाद ही सभी को छोड़कर चला गया देवराज
रक्षाबंधन के त्योहार के चलते आज सोमवार दिन में देवराज की सगी बहन और चचेरी बहनों ने कलेक्टर की अनुमति लेकर उसे हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में राखी बांधी थी और उसकी लंबी उम्र की कामना की थी। लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार के दिन ही उनका भाई देवराज हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


