- जगह-जगह भारी पुलिस जाब्ता तैनात : सीएम भजनलाल ने बच्चे के बेहतर इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल से भेजी तीन डॉक्टर्स की टीम
- नगर निगम ने गिराया आरोपी बच्चे का घर : बिना स्वीकृति भवन निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सरकारी स्कूल में दसवीं के छात्र द्वारा अपने ही सहपाठी पर हमला करने वाली वारदात के बाद उपजे तनाव को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग आज शनिवार को पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। शहर में आज बापूबाजार, धानमंडी, सूरजपोल, पंचवटी, शोभागपुरा, फतहपुरा सहित अन्य इलाकों और पर्यटन स्थलों पर ज्यादातर दुकानें खुल गयी हैं और चलह-पहल बरकरार है, राखी के त्योहार के चलते लोग बाजार में खरीददारी कर रहे हैं। (udaipur student stabbing case peace in udaipur, injured student health is improving, collector appeal to public maintain law and order)
हालां कि 24 घंटे के लिए हुई इंटरनेट बंदी और लागू हुई धारा 163 (पुराने कानून की धारा 144) का असर बाजारों में कुछ-कुछ नजर आया। आमदिनों की तुलना में चहल-पहल कम है और अश्विनी बाजार, हाथीपोल सहित अंदरूनी शहर की दुकानें बंद नजर आयी। जिला प्रशासन ने संदेश दिया है कि पर्यटकों को घबराने की जरूरत नहीं है, उदयपुर में स्थिति सामान्य है।
उदयपुर कलेक्टर ने शहरवासियों से क्या कहा, वीडियो पर क्लिक कर सुनिए…
बच्चे की हालत स्थिर है
जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार आया है और उसकी हालत स्थिर है। बच्चे के इलाज के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल से तीन विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम भेजी है, ताकि बच्चे को बेस्ट इलाज मिल सके। ऐसे में लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, कई लोग बच्चे की मृत्यु जैसे गलत सूचनाएं फैला रहे हैं, ऐसे में आमजन से अपील है कि वे ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। शहर में शांति है, ज्यादातर बाजार खुल गए हैं

आरोपी बच्चे का घर गिराया
नगर निगम की टीम ने आज शनिवार को आरोपी बच्चे का घर गिरा दिया। घटना के बाद नगर निगम ने आरोपी बच्चे के घर की जानकारी निकाली तो पता चला कि बिना स्वीकृति अवैध भवन निर्माण किया है। इस पर 16 अगस्त शुक्रवार को ही नगर निगम ने आरोपी बच्चे के घर के बाहर 24 घंटे की मियाद का लीगल नोटिस चस्पा कर दिया और शनिवार को घर गिरा दिया। आरोपी बच्चे का घर माछला मगरा पर बना है, पहाड़ी क्षेत्र में बसी इस बस्ती की सकड़ी गलियों और उंचाई होने से जेसीबी काफी मुश्किल से मौके तक पहुंची, इसके बाद नगर निगम ने जेसीबी से आरोपी बच्चे का घर गिरा दिया। udaipur student stabbing case peace in udaipur, injured student health is improving, collector appeal to public maintain law and order)
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


