AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सरकारी स्कूल के दसवीं के छात्रों में चाकूबाजी, एक छात्र गंभीर घायल : साथी छात्रों ने स्कूटी से घायल छात्र को हॉस्पिटल पहुंचा कर बचायी जान

Lucky Jain by Lucky Jain
August 16, 2024
Reading Time: 1 min read
school student stapped by his classmate in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने हाथीपोल, चेतक, धानमंडी बाजार बंद करवाया
  • स्कूल की टीचर और साथी छात्रों ने दिखायी हिम्मत, एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाए घायल छात्र को स्कूटी पर बैठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया : समय पर पहुंचने से बच्चे की बची जान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के भट्टियानी चौहट्टा में दसवीं के दो छात्रो में शुक्रवार सुबह स्कूल के बाहर चाकूबाजी हो गयी। झगड़े में एक छात्र गंभीर घायल हो गया। हमले के बाद चाकू मारने वाला छात्र मौके से फरार हो गया। (school student stapped by his classmate in udaipur) पुलिस ने बताया कि हमले में चाकू लगने से खैरादीवाड़ा निवासी देवराज पुत्र पप्पूलाल मोची घायल हुआ है। दोनों छात्र नाबालिग है।

स्कूल टीचर और साथी छात्रों ने को जैसे ही घटना का पता चला, वे बिना समय गवाए घायल छात्र को स्कूटी पर बैठाकर एमबी हॉस्पिटल पहुंचे, समय पर उपचार मिलने से छात्र की हालत स्थिर बतायी जा रही है। जानकारी आ रही है कि पुलिस ने चाकू मारने वाले छात्र को डिटेन कर लिया है। घटनाक्रम की सूचना पर एडि.एसपी उमेश ओझा, डीएसपी छगन पुरोहित, थानाधिकारी माय जाब्ता मौके पर पहुंचे।

क्लास में हुआ झगड़ा तो इंटरवल में स्कूल के बाहर किया हमला

पुलिस ने बताया अयान और देवराज दोनों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भट्टियानी चौहट्टा सरकारी स्कूल में दसवीं के छात्र हैं। स्कूल में इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस वक्त स्कूल के अंदर होने से दोनों अलग हो गए, लेकिन इंटरवल के दौरान जैसे ही दोनों स्कूल गेट के बाहर आए तब अयान कहीं से चाकू ले आया और देवराज से झगड़ते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू देवराज की जांघ पर लगा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हमला कर अयान मौके से भाग गया, जबकि गंभीर घायल हुए देवराज को स्कूल की टीचर और साथी छात्र स्कूटी पर बैठाकर तत्काल एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और उसका उपचार शुरू करवाया। school student stapped by his classmate in udaipur

हिंदू संगठन बंद करवा रहे बाजार

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चेतक, हाथीपोल, धानमंडी सहित शहर के अंदर के बाजार बंद करवा दिए। हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने कहा कि स्कूल छात्रों के बीच इस तरह की घटना चिंतनीय है। जिस भी छात्र ने घटना कारित की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बच्चे स्कूल में पढ़ने जाते हैं, टीचर्स को भी नजर रखनी चाहिए कि बच्चों के बीच क्या चल रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindischool student stapped by his classmate in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .