AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Lucky Jain by Lucky Jain
August 15, 2024
Reading Time: 2 mins read
independence day celebration in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दी राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में 78वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। उदयपुर जिला मुख्यालय पर गांधी ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण पश्चात मंत्री खराड़ी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस, एनसीसी, स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। समारोह में एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिंह ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। (independence day celebration in udaipur)

गांधी ग्राउंड में हुए जिला स्तरीय समारोह में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जिला प्रमुख ममता पंवार, विधायक ताराचंद जैन, नगर निगम महापौर गोविन्द सिंह टांक, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश गुप्ता, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल सहित अन्य अधिकारीगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि, शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और शहरवासी मौजूद रहे।

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हुईं सम्मानित

बड़गांव पंचायत में सरपंच संजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय बड़गांव में प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ को पुरस्कृत किया।

शहीद के परिजनों व लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान

समारोह में मंत्री खराड़ी ने उदयपुर के शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी के माता-पिता धर्मचन्द्र नागौरी, सुशीला नागौरी, शहीद मेजर मुस्तफा की माता फातिमा, शहीद अर्चित वर्डिया की माता बीना वर्डिया, शहीद मोहनलाल तेजावत की पत्नी शंकर देवी तेजावत, स्वतंत्रता सेनानी कन्हैयालाल की पत्नी चांद कुंवर को सम्मानित किया। इसके बाद अपने-अपने क्षेत्र और विभाग में सराहनीय कार्य करने के लिए जिले के 97 लोगों को सम्मानित किया गया।

परेड ने किया रोमांचित

समारोह का मुख्य आकर्षण एनसीसी मुख्यालय उदयपुर के लाइनिंग अधिकारी एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी प्रेमशंकर श्रीमाली व शारीरिक शिक्षक ओपी यादव के निर्देशन तथा परेड कमाण्डर आरआई गुलाब सिंह के नेतृत्व में की गई परेड रही। राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों आदि की टुकड़ियों ने बैण्ड की धून पर कदम से कदम मिलाते हुए मार्च पास्ट किया। परेड के दौरान पूरा ग्राउण्ड परिसर करतल ध्वनि और भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा।

ये रहे विशेष आकर्षण

समारोह में दिगंबर जैन स्कूल का मार्च पास्टए, अभिलाषा विशेष उमा विद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक व्यायाम की प्रस्तुति दी गई। सेंट्रल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। वहीं संत टेरेसा स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में देशभक्ति सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देते हुए भारत की विविधता में एकता का दिग्दर्शन कराया। अंत में रेजिडेन्सी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

happy independence day wishes by sanjay sharma badgaon udaipur

happy independence day wishes from AR Live News

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 78th independence day celebration in udaipurar live newsindependence day 2024independence day celebrationindependence day celebration in udaipurindependence day district level program udaipurlatest news in hindiminister babulal kharadi hoisted national flagudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .