AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दौसा के रामगढ़ पचवाड़ा में 11 इंच बारिश, करौली में अभी भी बिगड़े हुए है हालात

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 12, 2024
Reading Time: 1 min read
Heavy Rain in Karauli Dausa rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। करौली, दौसा और सवाईमाधोपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी और अति भारी बारिश होने से हालात बिगड़े नजर आ रहे है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में दौसा जिले के रामगढ़ पचवाड़ा में सर्वाधिक 258 मिलीमीटर (करीब 11 इंच) बारिश हुई। इधर उदयपुर जिले सहित मेवाड़ के कई भागों में अभी भी तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है(Heavy Rain in rajasthan)

करौली में दो दिन में 18 इंच बारिश होने से अभी भी जगह जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। करौली में हालात सुधरते उससे पहले सोमवार सुबह फिर से तेज बारिश होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। हालात को देखते हुए करौली जिला कलेक्टर निलाभ सक्सेना ने करौली जिले में आज सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर ने जिले में जर्जर स्कूल भवनों की जानकारी भी मांगी है।(Heavy Rain in rajasthan)

पिछले 24 घंटों में यहां हुई भारी और अति भारी बारिश

जलसंसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में दौसा जिले के रामगढ़ पचवाड़ा में सर्वाधिक 258 मिलीमीटर बारिश हुई। मोरेल बांध 190, निरजना 178, लालसोट 162, रहवास 161, लवाण 133, नागल राजावतान 132, गंगापुर सिटी विरपूर 117, गंगापुर सिटी 107, जयपुर 135, करौली सपोटरा 207, कालीसील 200, करणपुर 170, सवाई माधोपुर 168, खंडार 152, डूंगर 144, बोनाली 140 और भाडौती में 130 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 12 अगस्त को जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी से अतिभारी व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, कोटा, बांरा व बूंदी जिलों के लिए अत्यंत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर- पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों के ऊपर बना हुआ है।

जयपुर, भरतपुर, कोटा व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अगले चार-पांच दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर व उदयपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 11 inches of rain in Ramgarh Pachwara of Dausaar live newsExtremly Heavy Rainfall in Dausa Ramgarh PachwaraHeavy rain in Karauliheavy rain in rajasthanHeavy rain todayImd monsoon newsimd Monsoon update 2024karauli monsson newskarauli rain newslatest news in hindiRajasthan Heavy rainrajasthan newsUdaipur newsudaipur news updatevery heavy rainfall in rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .