करौली में मकान गिरने से दो लोगों की मौत
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में रविवार को भी बादलों ने आमजन को तरसाया। इधर बीती रात करौली में 24 घंटों में 380 मिलीमीटर यानी करीब 16 इंच बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए है। 24 घंटों में टोंक जिले में भारी से अति भारी वर्षा तथा करौली जिले में भारी से अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई है। दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा व बारां जिले में भारी वर्षा हुई है।(Heavy Rainfall in Karauli)
जलसंसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में करौली में सर्वाधिक 380 मिलीमीटर बारिश हुई है। पांचना बांध क्षेत्र में 280 मिमी बारिश दर्ज की गई है। करौली में शनिवार को बारिश का दौर शुरू हुआ और रविवार सुबह तक तेज बारिश का दौर जारी रहा। करौली में एक मकान गिरने से पांच लोग मलबे में दब गए इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। नदी दरवाजा क्षेत्र की यह घटना बतायी जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

24 घंटों में यहां हुई भारी से भारी बारिश
करौली 380, पांचना बांध 280, कालीसिल 134, श्रीमहावीर जी 118, जगर बांध 106, सपोटरा 93, हिंडौन 93, सूरौठ, कुर्गओं 82, मासलपूर 81, बारां शाहबाद 115, बायाना 100, दौसा सिकरी 108, रेडिया बांध 95, कोटा बैराज 93, टोंक निवाई 137, माशी बांध 116, टोंक 95 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।(Heavy Rainfall in Karauli)
नदी नाले उफान पर
अत्यंत भारी बारिश के कारण करौली में उपखंड मुख्यालय से दर्जनों गावों का आपस में सम्पर्क टूट गया है और कई नदी नाले उफान पर है। हिंडोन सिटी में भी भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए है। जल भराव वाले क्षेत्रों में इलाकों में एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस के जवान लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने मेंं लगे हुए है। इधर मध्यप्रदेश के भोपाल से निकल कर आ रही पार्वती नदी की पुलिया पर रविवार सुबह जलमग्न हो जाने से स्टेट हाइवे कोटा-श्योपुर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।
पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 4-5 दिन अधिकांश भागों में मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश और भारी बारिश होने की भी संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


