AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आप नेता मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत : 17 महीने बाद जेल से बाहर आए

Lucky Jain by Lucky Jain
August 9, 2024
Reading Time: 1 min read
manish sisodia gets bail from supreme court


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी है। मनीष 17 महीने बाद आज शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से बाहर आए। सुप्रीम कोर्ट ने​​​​ उन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई और ईडी दोनों केस में जमानत दी है। (manish sisodia gets bail from supreme court)

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथ की बेंच ने सिसोदिया की जमानत पर फैसला सुनाया है। बेंच ने तीन दिन पहले 6 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि केस में अब तक 400 से ज्यादा गवाह और हजारों दस्तावेज पेश किए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में केस खत्म होने की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। ऐसे में सिसोदिया को हिरासत में रखना उनके स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा।

तिहाड़ के बाहर इकट्ठे हुए समर्थक

मनीष सिसोदिया की जमानत होते ही उनकी रिहाई के समय स्वागत के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक तिहाड़ जेल के बाहर पहुंच गए। समर्थकों ने उनका पूरे जोश के साथ स्वागत किया। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति घोटाले के भ्रष्टाचार केस में 26 फरवरी 2023 को और ईडी ने 9 मार्च 2023 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वे जेल में थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: aam aadmi partyAAPAAP Government in delhiar live newsdelhi newslatest news in hindimanish sisodiamanish sisodia gets bail from supreme courtnational newsNCR Newssupreme court

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .