AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कावड़ियों ने पैदल 21 किलोमीटर लंबा मार्ग तय कर उबेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 9, 2024
Reading Time: 2 mins read
kawad yatra 2024 udaipur Ubeshwer Mahadev mandir udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में निकली भव्य कावड़ यात्रा, करीब 11 हजार कावड़िये हुए यात्रा में शामिल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सुख समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर शुक्रवार को उदयपुर में निकली शिव महोत्सव समिति की 19वीं कावड़ यात्रा में शिव भक्तों का धार्मिक जोश नजर आया।(kawad yatra 2024 udaipur)

गंगू कुंड आयड़ से कावड़ में जल भरकर करीब 11 हजार कावड़िये भोलेनाथ के जयकारों के साथ उबेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने रवाना हुए। समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि तांबे के कलश में भरे सात नदियों के पवित्र जल की पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराजसिंह मेवाड़ सहित कई धर्म प्रेमियों ने यहां पूजा अर्चना की।

kawad yatra 2024 udaipur Ubeshwer Mahadev mandir udaipur

उबेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया

कावड़ियों ने उबेश्वर जी पहुंचकर कावड़ में भरे जल से उबेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। जगह जगह कावड़ियों का शिव भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभागपुरा मित्र मंडल के सदस्यों ने 51 लीटर जल की कावड़ लेकर उबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उबेश्वर महादेव मंदिर में 21 पंडितों द्वारा महारूद्राभिषेक भी किया गया।

शिवभक्तों के उत्साह के चलते 11 हजार कावड़ भी कम पड़ गए

आयोजन समिति के संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में इतना उत्साह था कि 11 हजार कावड़ की व्यवस्था की गई उसके बावजूद कावड़ कम पड़ गए। हाथों हाथ कावड़ियों के लिए अन्य व्यवस्था की गई। उबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मातारानी की झांकियो के साथ उबेश्वर सत्संग मंडल ने माताजी के भजन गाए।

kawad yatra 2024 udaipur Ubeshwer Mahadev mandir udaipur

देवाली में भी निकली कावड़ यात्रा

शुक्रवार दोपहर देवाली क्षेत्र के शिव भक्तों ने भी कावड़ यात्रा निकाली। इसमें महिला शिव भक्तों का उत्साह खास नजर आया। फतेश्वर महादेव के पास फतहसागर से कावड़ में जलभर कावड़ियों ने देवाली क्षेत्र में फतहबाला जी मंदिर में जलाभिषेक किया। कावड़ियों ने फतेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक भी किया। फतेहबाला जी मित्रमंडल की टीम पूरे यात्रा मार्ग में व्यवस्था बनाने में लगी रही।

11 को फतेहबाला जी से वामेश्वर महादेव मंदिर तक निकलेगी कावड़ यात्रा

सावन माह में जगह जगह निकल रही कावड़ यात्रा के क्रम में 11 अगस्त को देवाली क्षेत्र में स्थित फतेहबाला जी मंदिर से पालड़ी स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा निकलेगी। आयोजन समिति पहली कावड़ यात्रा को भव्य रूप देने की तैयारी में लगी हुई है। यह कावड़ यात्रा फतेहबालाजी मंदिर से शुरू होकर फतेहपुरा, सायफन चौराहा, बेदला-बड़गांव लिंक रोड, बड़गांव मुख्य रोड, रामगिरी होते हुए वामेश्वर महादेव मंदिर पालड़ी पहुंचेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsGangu kund udaipur rajasthankawad yatra 2024 udaipurkawad yatra 2024 udaipur Ubeshwer Mahadev mandir udaipurkawad yatra 2024 udaipur Udaipur Ubeshwer Mahadev mandirkawad yatra in udaipurkawad yatra udaipurlatest news in hindiUbeshwer Mahadev mandir udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .