AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हिन्दुस्तान जिंक ने जावर में एक दशक में CSR के तहत 1 अरब से अधिक के विकास कार्य करवाए

Lucky Jain by Lucky Jain
August 9, 2024
Reading Time: 1 min read
hindustan zinc spend 100 crores in csr activities in zawar area udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर क्षेत्र में विगत 10 वर्षों में सीएसआर के तहत 112 82 करोड़ रूपए खर्च कर विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं। यही नहीं यहां कार्यरत 80 प्रतिशत कर्मचारी स्थानीय हैं, जिनमें से 96 प्रतिशत आदिवासी हैं, जो कि जावर माइंस में प्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हैं। जावर माइंस से रोजगार में बढोतरी से ही पिछले 10 वर्षों में लगभग 4 हजार नये लोगो को रोजगार मिलें है।(hindustan zinc csr activities in zawar)

हिंदुस्तान जिंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के शिक्षित युवाओं को जावर माइंस में रोजगार से जोड़ने के लिये जिंक की माइनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया गया, वहीं ड्रिप-सिंचाई सहित हाई-टेक कृषि प्रणाली से किसानों को सहयोग किया गया। 262 किसानों को स्मॉल प्लॉट खेती के माध्यम से सहयोग किया गया। स्वास्थ्य, जल और स्वच्छता से 37 हजार से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हुए।

स्वास्थ्य, जल और स्वच्छता पर लगभग 14 करोड़ खर्च किए

वर्ष 2014 से 2024 तक हिन्दुस्तान जिंक ने स्वास्थ्य, जल और स्वच्छता पर लगभग 14 करोड़ खर्च किए हैं। वर्ष 2007 से कंपनी गांवों को पेयजल उपलब्ध करा रही हैं। जावर माइंस के आस पास के क्षेत्र के कुशल एवं अकुशल लोगो को खदान एवं अन्य कार्यो में रोजगार के साथ ही कंपनी द्वारा सीएसआर परियोजनाओं से भी अभूतपूर्व लाभ हुआ है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर क्षेत्र में संचालित शिक्षा संबल, ऊंची उड़ान, सखी परियोजना, समाधान जैसी पहलों के तहत 65 हजार से स्थानिय लोग लाभान्वित हुए है। इन योजनाओं के जरिए न सिर्फ नयी पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर किया गया, बल्कि ऋण देकर उन्हें उद्यम से भी जोड़ा गया। क्षेत्र में स्वास्थ्य, पेयजल की व्यवस्थाओं पर भी प्रमुखता से ध्यान दिया गया, जिससे हजारों ग्रामीण लाभांवित हुए हैं।

1976 में फुटबॉल स्टेडियम स्थापित किया

कम्पनी ने ज़ावर में 1976 में फुटबॉल स्टेडियम स्थापित किया था। पिछले 37 वर्षो से हर साल राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट का आयोजन जा़वर स्टेडियम में पूर्व इस्पात और खान मंत्री स्वर्गीय श्री मोहन कुमार मंगलम की स्मृति में किया जाता है। जिंक फुटबॉल राजस्थान में फुटबॉल क्रांति हेतु वेदांता-हिंदुस्तान जिंक की पहल है, जिसका उद्धेश्य ग्रामीण फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newshindustan zinchindustan zinc CRS Activitieshindustan zinc csr activities in zawarlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .