AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

24 घंटों में 13 इंच बारिश, जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 5, 2024
Reading Time: 1 min read
Heavy Rain in Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोंक के नगर फोर्ट में 13, बूंदी में 9 इंच, भीलवाड़ा के जेतपुरा में सवा आठ इंच बारिश

जोधपुर के बोरानाडा क्षेत्र में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। पिछले 24 घंटों में उदयपुर शहर और झीलों के कैचमेंट में भले ही उम्मीद अनुरूप बारिश नहीं हुई, लेकिन राजस्थान के कई जिलों में छप्परफाड़ बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। टोंक जिले के नगर फोर्ट क्षेत्र में 321 मिलीमीटर यानी करीब 13 इंच बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बूंदी में 226 मिलीमीटर नौ इंच बारिश और भीलवाड़ा जिले के जेतपुरा में 206 मिलीमीटर यानी सवा आठ इंच बारिश हुई। उदयपुर जिले में सर्वाधिक 80 मिलीमीटर बारिश वल्लभनगर में दर्ज हुई है। उदयपुर शहर में 24 घंटे में सिर्फ 19 मिलीमीटर बारिश हुई।(Heavy Rain in Rajasthan)

उदयपुर शहर और झीलों के कैचमेंट बादल हमेशा लोगों को तरसाते नजर आ रहे है। रूक रूक कर बारिश का दौर जरूर चल रहा है, लेकिन झीलों में तेजी से पानी की आवक शुरू हो सकते उस अनुरूप अभी भी बारिश का इंतजार बना हुआ है। जलसंसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर शहर में 19 मिलीमीटर बारिश हुई। बागोलिया 72, मावली 71, कानोड़ 51, ओगणा 50, कुराबड़ 37, गोगुंदा 29, नाई 9, मदार 15 और देवास 24 मिमी बारिश हुई।

बीती रात अत्यधिक बारिश के कारण जोधपुर जिले के बोरानाडा क्षेत्र में एक दीवार भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 7 लोग घायल हुए है। जिनका एम्स अस्पताल में इलाज जारी है। कोटा के सांगोद कस्बे के पास नदी की रपट पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पानी में जा गिरा। ड्राइवर ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। बाद में क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को पानी से बाहर निकाला। Heavy Rain in Rajasthan

भारी से अति भारी बारिश : नदी-नालों में पानी का बहाव तेज

पिछले 24 घंटों में टोंक के दूनी में 219, मोतीसागर 180, देवली 178, गलवा बांध 137, ठीकरिया 130, लांबा हरिसिंह 128, पंवार सागर 123, अलीगढ़ 123, नार्सिदा 120, बिसलपुर 117, मालपुरा 108, गलवानिया बंध 105, टोंक 98, उनयारा 98, चित्तौड़ के कपासन में 134, भदेसर 112, भैंसरोड़गढ़ 103, निम्बाहेड़ा 96, प्रतापगढ़ 97,राजसमंद के देवगढ़ में 116,गढ़बोर 88, सरदागढ़ 88, अजमेर जिले के मांगलियावास में 155, पिसांगन 126, पुष्कर 90, बारां जिले में भंवरगढ़ कॉलोनी 185, गोपालपुरा 160, किशनगंज 158, उम्मेदसागर 154, मंगरोल 154, बारां 110, अटरू 96, ब्यावर 106, टाटगढ़ 98,पाली रायपुर 95, मसुदा 93, झालावाड़ के गागरौन 149, चौली डेम 148, रैपुर 148, बकानी 133, छापी डेम 111, पचपहाड़ 93 मिमी बारिश हुई। क्षे़त्र के नदी नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है।

यहां भी हुई भारी और अति भारी बारिश

भीलवाड़ा जिले के जेतपुरा में 206, मांडलगढ़ 106, हिंडौली 217, गुढ़ा डेम 190, गरडदा 190, अभयपुरा 120, केशवराय पाटन 107, तलेरा 105, नैनवा 100, रावतभाटा 95, जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा 93, जसवंतगढ़ 156, झीलवाड़ा 117, केकड़ी 180, सरवर 181, सरवर थाना 171,गोयला 166, भिनाय 113, टोडारायसिंह 105, कोटा नवनेरा बैराज 123, गांधी सागर 97, सुल्तानपुरा 97, नागौर डेगाना 100, पाली खारदा 180, हेमावास 135, सरदारसमंद 112, बनियावास 107, जोगरावास 104, सवाईमाधोपुर पांचोलास 135, देवपूरा 93, शाहपुरा जहाजपुर 213, कछोला 173, नोहरसागर 133, शाहपुरा 109, केशरगढ़ 105, फुलिया कला 98, उम्मेदसागर 97 मिमी बारिश हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsheavy rain in rajasthanHeavy Rain in Rajasthan 13 inches rain in last 24 hoursimd newslatest news in hindimonsoon updaterain in rajasthanrain in udaipurrajasthan imd forecastrajasthan newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .