उदयपुर। राष्ट्रीय अंगदान दिवस के मौके पर जीबीएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स (udaipur gbh hospital) की ओर से अंगदाताओं के सम्मान में ग्रुप के सभी हॉस्पिटल के बाहरी हिस्से को हरे रंग से चकाचौंध किया गया।
जीबीएच हॉस्पिटल के ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि मोहन फाउंडेशन और राजस्थान नेटवर्क ऑफ आर्गन शेयरिंग की ओर से अंगदाताओं के सम्मान में सभी हॉस्पिटल के मुख्य भाग को हरी लाइट से चकाचौंध करना तय किया था। इसमें जीबीएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल भी भागीदार बना और भट्ट जी की बाड़ी स्थित जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल और बेडवास स्थित जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल के भवनों को हरे रंग से चकाचौंध किया गया। इस दौरान 280 कर्मचारियों ने अंगदान के लिए शपथ पत्र भरा। गौरतलब है कि जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में कार्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा दी जा रही है एवं गुर्दा ट्रांसप्लांट यूनिट भी जल्द संचालित होगी।


