AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर नगर निगम का भूखंड घोटाला: विधानसभा में मंत्री ने कहा 100 करोड़ का घोटाला तो हुआ है..!

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 2, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur nagar nigam plot scam issue raised in vidhan sabha rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शहर विधायक ताराचंद जैन ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव से उठाया मामला

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उदयपुर नगर निगम में हुए भूखंड घोटाले का मामला उठाया। विधायक के सवाल पर नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि कम से कम 100 करोड़ का घोटाला तो हुआ है। जिसमें जिन पत्रावलियों में पट्टे जारी किए गए वो सारे कूटरचित थे। न्यास में या प्राधिकरण में जो राशि जमा होनी थी उसकी फर्जी रसीदें पत्रावलियों में लगी हुई थीं और इस प्रकार यह बहुत गंभीर प्रकरण है। (udaipur nagar nigam plot scam issue raised in rajasthan vidhan sabha)

इस प्रकरण में जिन भूखंडों पर न्यायालय में वाद चलने से स्थगन आ गया, उनको छोड़कर बाकी जितने भी खाली भूखंड हैं या तो प्राधिकरण ने कब्जे में ले लिए, नहीं लिए तो आने वाले समय में उनको प्राधिकरण के कब्जे में लेकर नीलामी करेंगे। ताकी वास्तविक रूप से कितनी राशि का घोटाला हुआ उसकी सही-सही जानकारी प्राप्त हो सके। मैं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसीओजी से अपेक्षा करूंगा कि 2024 में इसका निष्पक्ष अनुसंधान कर जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दे।

संदिग्ध भूखडों को वापस सरकार के कब्जे में लेंगे

खर्रा ने कहा कि वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक एसओजी यूनिट अजमेर द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान पूर्ण होने पर नगर निगम उदयपुर के तत्कालीन आयुक्त एवं अन्य दोषी कार्मिकों, अधिकारियों, लोकसेवकों के विरूद्ध विधि अनुसार सक्षम न्यायालय में कार्यवाही की जाएगी तथा संदिग्ध भूखडों को वापस सरकार के कब्जे में लेने की कार्यवाही की जाएगी। मामले में उस समय जो आयुक्त थे उनके खिलाफ नगरीय विकास विभाग द्वारा अगले दस कार्य दिवस में नियमानुसार आरोप पत्र तैयार कर कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा और कार्मिक विभाग उस आरोप पत्र का परीक्षण कर 15 कार्य दिवस में संबंधित अधिकारी को आरोप पत्र जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करेगा।

कितने सौ करोड़ का घोटाला यह प्लॉटों की नीलामी से ही पता चल सकेगा

विधायक ताराचंद जैन ने मंत्री के जवाब पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि मंत्री जी ने अभी इसे 100 करोड़ का घोटाला बताया है, जबकि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यह 300 से 400 करोड़ रूपए का घोटाला है। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि नगरीय विकास विभाग के मंत्री ने कहा कि 100 करोड़ का अनुमान कुछ दूसरे आधार पर लगाया है। नीलामी करेंगे और कुल क्षेत्रफल से गुणा करेंगे, उससे पता चलेगा कि कितने सौ करोड़ का घोटाला हुआ है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: latest news in hindinagar nigam udaipurRajasthanrajasthan newsrajasthan vidhan sabharajasthan vidhan sabha sessionudaipurudaipur nagar nigamUdaipur nagar nigam plot scamudaipur nagar nigam plot scam issueudaipur nagar nigam plot scam issue raised in vidhan sabha rajasthanUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .