AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बजट प्रावधान से उदयपुर में एलिवेटेड रोड की राह हुई आसान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 30, 2024
Reading Time: 1 min read
Budget provision for elevated road in Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। शहर में सिटी रेलवे स्टेशन से कलेक्टर निवास के आगे तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए राज्य बजट में 210 करोड़ का प्रावधान हो जाने से अब इस प्रोजेक्ट की राह आसान हो गई है। बजट में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभांवितों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने सहित कई बड़ी घोषणाएं प्रदेश के लिए हुई है।(Budget provision for elevated road in Udaipur)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्य सरकार के परिवर्तित बजट 2024-25 के तहत वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा करते हुए एलिवेटेड रोड के लिए 210 करोड़ रूपए की घोषणा की थी। 12 मीटर चौड़ाई में एलिवेटेड रोड टू लेन का बनेगा।(Budget provision for elevated road in Udaipur) इस प्रोजेक्ट की निगम स्तर पर तैयारियां की जा रही है। हालंाकि चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े कई व्यापारी इस प्रोजेक्ट का विरोध भी कर रहे है।

जयसमंद उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत, राजसमंद जिले के ताल (देवगढ़) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत, चित्तौड़गढ़ जिले में भामाशाह पैनोरोमा बनाने, चित्तौड़गढ़ जिले में 6 करोड़ की लागत से बनाकिया एनीकट के निर्माण की घोषणा भी सीएम ने की है।

सीएम ने कई अन्य घोषणाएं भी की

रोड नेटवर्क: विधानसभा में मुख्यमंत्री ने मेवाड़ के लिए कई अन्य घोषणाएं भी की। इससे आमजन को फायदा मिलेगा। चौरासी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के लिए 24 करोड़ ,प्रतापगढ़,धरियावाद और राजसमंद जिले के लिए भी घोषणाएं हुई है।

अटल प्रगति पथ: प्रथम चरण में 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांव में अटल प्रगति पथ के नाम से सीसी रोड बनेंगे।

पेयजल सुुविधा: प्रदेश में पेयजल सुविधाओं के लिए 540 करोड़ के काम होंगे। राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र के गांवों के लिए 60 करोड़ लागत से बेड़च नाका परियोजना का काम होगा।

उद्यमियों को राहत: उद्यमियों को पेड सेंपलिंग के लिए बांसवाड़ा व राजसमंद सहित 11 जिले में लेब स्थापित होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Tags: ar live newsBudget Appropriation ReplyBudget Appropriation Reply by cm bhajan lal sharmacm bhajan lal government first budgetCM Bhajan Lal Sharmalatest news in hindirajasthan newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .