AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आईएएस कोचिंग के तीन छात्रों के लाइब्रेरी में डूबने का मामला : मालिक, कोऑर्डिनेटर सहित 7 गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
July 29, 2024
Reading Time: 1 min read
delhi-police-arrest-rau-ias-coaching-owner-coordinator-with-7-people


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राउ आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के चलते 3 स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कोचिंग मालिक अभिषेक गुप्ता और कॉर्डिनेटर देशपाल सिंह सहित 7 को गिरफ्तार किया है। एमसीडी ने जानकारी देकर बताया कि कोचिंग मालिक बेसमेंट में अवैध रूप से लाइब्रेरी चला रहा था। बिल्डिंग प्लान और फायर ब्रिगेड की एनओसी के अनुसार बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग और स्टोर रूम के लिए किया जाना था। हादसे के बाद से छात्रों का प्रदर्शन जारी है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार हुए लोगों में वो शख्स भी शामिल है, जिसने कोचिंग के सामने से तेजी से कार चलाई थी। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है तेज कार चलाने के कारण पानी का प्रेशर बढ़ने से बेसमेंट का गेट टूट गया, जिससे तीन मिनट में ही बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में 12 फीट तक पानी भर गया। हादसे के बाद एमसीडी ने ओल्ड राजेन्द्र नगर के नाले के आस-पास बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया है, इसके अलावा ऐसी परिस्थितियां पैदा हुई, इसके लिए जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया गया है।

ऐसे हुआ यह हादसा

27 जुलाई की रात को कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में छात्र पढ़ रहे थे। अचानक बिल्डिंग में पावर कट होने से लाइब्रेरी का बायोमेट्रिक गेट जाम हो गया और 10 से 12 स्टूडेंट अंधेरे में लाइब्रेरी में फंस गए। इधर सड़क पर काफी पानी भरा हुआ था, शुरूआत में तो गेट लॉक हो जाने से पानी लाइब्रेरी में नहीं आया, लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पानी के दबाव से बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी का गेट टूट गया और 2 से 3 मिनट के अंदर ही पानी बहुत तेजी से बेसमेंट में 12 फीट तक भर गया।

कुछ बच्चों ने टेबल पर चढ़कर खुद को डूबने से बचाया। अंधेरा होने के कारण बच्चों को कुछ दिखायी नहीं दे रहा था। इस दौरान दो छात्राएं और एक छात्र की डूबने से मौत हो गयी। हादसे के बाद जब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और बेसमेंट से पानी खाली किया गया, तब तीन छात्रों के शव मिले।

Tags: ar live newslatest news in hindinational newsthree students drown in basement library

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .