बड़ी तालाब के भराव सीमा में किया था निर्माण : जमीन मालिक ने एग्रीकल्चर भूमि पर पशुघर बताकर बना दिया रिसोर्ट
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बड़ी तालाब की भराव सीमा में और इको सेंसिटिव जोन में बने रिसोर्ट तत्व विला को यूडीए ने शुक्रवार को सीज कर दिया। इस क्षेत्र में पहले भी ऐसी कार्रवाई हो चुकी है और इको सेसेंटिव जोन घोषित होने से अवैध रूप से होने वाले निर्माण पर नियमित नजर भी रखी जा रही है। (Udaipur UDA Seized tatva villa resort in eco sensitive zone)
यूडीए तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा ने बताया कि हवाला कला क्षेत्र में बड़ी रोड पर बिना अनुमति इको सेंसिटिव जोन में अवैध रूप से बना तत्व विला रिसोर्ट संचालित किया जा रहा था। यह निर्माण बड़ी तालाब की भराव सीमा में भी आ रहा था। कृषि भूमि पर बिना रूपातंरण और बिना किसी अनुमति के यह निर्माण किया गया था। निर्माणकर्ता को नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने पाबंद किया गया, लेकिन उसने निर्माण नहीं हटाया तो आज रिसोर्ट को सीज कर दिया गया।

नोटिस पर निर्माणकर्ता ने दिया जवाब – रहने को घर और पशु घर बना रहे
यूडीए ने इस निर्माण को लेकर हिम्मत सिंह पिता प्रताप सिंह निवासी नाथावतों का गुड़ा को नोटिस देकर अपने स्तर पर हटाने का हाल ही अंतिम नोटिस दिया था। प्रभुसिंह और हिम्मतसिंह ने 22 जुलाई को यूडीए के नोटिस का जवाब देकर बताया कि यह जमीन हम दो भाईयों की खातेदारी जमीन है। यहां पर दोनों भाईयों के रहने के लिए मकान और पशुओं के बांधने के लिए पशुघर बनाया जा रहा है और यह जमीन बड़ी तालाब की भराव सीमा से बाहर है। ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं कर हमे राहत प्रदान करे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


