AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अध्यापक की जिस तलवार से हत्या की, आरोपी ने उसी तलवार से ली खुद की जान: जादू-टोने के संदेह में हुई घटना

Lucky Jain by Lucky Jain
July 26, 2024
Reading Time: 1 min read
school teacher murder in zawar mines salumber


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुकान के बाहर आया आरोपी तलवार से गर्दन पर किया वार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सलूंबर जिले के जावरमांइस थाना क्षेत्र के अदवास गांव में गुरूवार रात अध्यापक शंकरलाल मेघवाल(40) की हत्या करने वाले आरोपी फतह सिंह ने घटना के करीब 20-22 घंटे बाद आज शुक्रवार शाम उसी तलवार से खुद का गला काट कर आत्महत्या कर ली, जिससे उसने अध्यापक की हत्या की थी। (school teacher murder in zawar mines salumber) बताया जा रहा है कि यह सब कुछ जादू-टोने के वहम और अंधविश्वास के कारण हुआ। फतह सिंह और शंकरलाल पहले दोस्त थे। फतह सिंह को पिछले कुछ समय से यह लगने लगा कि उसके दोस्त शंकर ने उस पर जादू-टोना किया है, जिससे फतह सिंह की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गयी और शंकरलाल तरक्की करता चला जा रहा है।

पुलिस को देखकर काटा खुद का गला

अध्यापक शंकरलाल की हत्या के बाद आरोपी फतह सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए थी। पुलिस की एक टीम ने जंगल क्षेत्र में छापा मारा। जहां पुलिस ने फतह सिंह को देखा तो उसे पकड़ने के लिए उसकी तरह बढ़ी। पुलिस को देखकर फतह सिंह ने उसी तलवार से खुद का गला काट लिया, जिससे उसने अध्यापक की हत्या की थी। पुलिस ने दूर से खड़े होकर उसे तलवार फेंकने के लिए काफी समझाया। पुलिस टीम फतह सिंह तक पहुंची, तब तक गले पर गहरा कट लगने से फतह सिंह लहूलुहान हो चुका था। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

school teacher murder in zawar mines salumber

पुराने दोस्त के पास आया और तलवार से गर्दन पर वार कर दिया

पुलिस ने बताया कि शंकरलाल का घर और दुकान अटैच है। गुरूवार शाम करीब 7 बजे शंकरलाल दुकान के बाहर खड़े थे, शंकरलाल के पिता डालचंद मेघवाल घर के अंदर थे। तभी फतह सिंह दुकान पर आया, शंकरलाल के पास आते ही उसने तलवार निकाली और शंकरलाल के गर्दन पर वार कर दिया। बेटे को खून से लथपथ देख डालचंद भागते हुए घर से बाहर आए और फतह सिंह को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी फतह सिंह ने उनका हाथ काट दिया और इसके बाद मौके से फरार हो गया। तलवार के वार से शंकरलाल की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं डालचंद (60) गंभीर घायल हैं, जिनका एमबी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। शंकरलाल टीचर थे और उनके तीन बच्चे हैं।

दोस्त की परेशानी कम हो, यह सोच कर शंकर ने फतह सिंह को भोपे से मिलवाया था

बताया जा रहा है कि अध्यापक शंकरलाल और आरोपी फतह सिंह दोनों दोस्त हुआ करते थे। कोरोना काल के बाद फतह सिंह को धंधे में मंदी होने से काफी नुकसान हुआ। सबकुछ ठीक हो जाए यह सोचकर शंकरलाल ने फतहसिंह को एक भोपे से मिलवाया और कुछ टोटके बताए। लेकिन इसके बाद फतह सिंह की धंधा बिलकुल बंद हो गया और आर्थिक स्थिति खराब हो गयी, उसने अहमदाबाद में नौकरी करनी शुरू की, लेकिन वहां भी सफल नहीं हुआ।

फतह सिंह कोरोना काल के बाद से परेशान चल रहा था। इसी दौरान दोस्त शंकरलाल तरक्की करता चला गया और उसने दो दिन पहले ही किराने की दुकान शुरू की थी। यह देखकर फतह सिंह को लगा कि उसके दोस्त शंकरलाल ने ही उस पर कुछ टोने-टोटके किए, जिससे उसकी हालत खराब होती चली गयी और शंकरलाल खुद तरक्की कर गया। इसी वहन के चलते उसने शंकरलाल की दुकान के बाहर तलवार से वार कर हत्या कर दी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindimurder in salumbermurder in udaipurRajasthanrajasthan newsschool teacher murder in zawar mines salumberudaipurUdaipur newsudaipur news updatezawar mines salumber

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .