राजस्थान मौसम अपडेट
उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर बीती रात मध्यम से तेज बारिश का दौर चला। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक 98 मिलीमीटर बारिश चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर में तथा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर जिले के तिवारी में 92 बारिश दर्ज की गई है। इधर उदयपुर शहर में अभी भी तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है।(Heavy Rainfall in Bhopalsagar Chittor)
बीते 24 घंटों में उदयपुर जिले के कोटड़ा में 47 मिलीमीटर, मावली 42, सेई डेम 39, ओगणा 38, गोगुंदा 23, ऋषभदेव में 18 मिमी, चित्तौड़ जिले के कपासन में 90 मिलीमीटर, भोपालसागर 98, भदेसर 32, राजसमंद जिले के देवगढ़ में 21, भीलवाड़ा के हुरडा में 52 मिमी बारिश दर्ज हुई।

उदयपुर शहर में अभी भी तेज बारिश का इंतजार
आज 23 जुलाई को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। उदयपुर शहर में पिछले कई दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है,लेकिन तेज बारिश नहीं होने से लोगों में इंतजार बढ़ता जा रहा है।
भारी उमस का दौर बना रहेगा
भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 36 से 43 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज किया जा रहे हैं जो की सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर हैं। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से ऊमस भरी गर्मी आगामी 24 घंटों के दौरान जारी रहने की संभावना है। उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


