इस वित्तिय वर्ष में एक लाख नए घरेलू गैस कनेक्शन दिए जाएंगे
जयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। इस वित्तीय वर्ष में पाईप लाईन से एक लाख नए घरेलू गैस कनेक्शन के लिए जयपुर, उदयपुर व कोटा सहित 8 शहरों में 2 हजार किलोमीटर लम्बी गैस पाईप लाईन बिछाई जाएगी।(gas pipeline in udaipur)
खान एवं पेट्रोलियम सचिव आनन्दी ने शुक्रवार को जयपुर सचिवालय में राज्य की 13 सीजीडी संस्थाओं और संबंधित विभाग के अधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने जयपुर,उदयपुर, कोटा, अलवर, जोधपुर, बूंदी, अजमेर और पाली में 2 हजार किमी लंबी गैस पाईपलाईन बिछाने संबंधित सीजीडी संस्थाओं को रोडमैप बनाकर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
सीएनजी पीएनजी समय की मांग
बैठक में आनन्दी ने कहा कि बदलते परिवेश में सीएनजी पीएनजी समय की मांग है। घरेलू गैस कनेक्शनों के साथ ही औद्योगिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में सीएनजी-पीएनजी सेवाओं का विस्तार करना होगा। एमडी रीको शिव प्रकाश नकाते ने कहा कि रीको के औद्योगिक क्षेत्रों और रीको के नए बनने वाले पार्कों में सीएनजी, पीएनजी व एलएनजी के लिए भूमि व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
अब तक पाईप लाईन से 309443 घरेलू और 465 औद्योगिक गैस कनेक्शन जारी
राजस्थान स्टेट गैस के एमडी रणवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में सीजीडी का कार्य अलग अलग क्षेत्रों में 13 संस्थाएं कर रही है। अब तक पाईप लाईन से 309443 घरेलू गैस कनेक्शन और 465 औद्योगिक कनेक्शन जारी किये जा चुके हैं। साथ ही 364 सीएनजी स्टेशनों के माध्यमों से वाहनों को गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


