उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ क्षेत्र में 24 घंटों में करीब पांच इंच बारिश हुई मानसून ने बीती रात और बुधवार तड़के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के कई क्षेत्रों में उम्मीद अनुरूप मेहरबानी बरसायी।
उदयपुर शहर में आज दोपहर में भी कुछ क्षेत्रों में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। जलसंसाधन विभाग के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट में 51 मिलीमीटर बारिश हुई । बीती रात उदयपुर, सलूंबर, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिले में भी कई जगह मध्यम से तेज बारिश हुई। राजसमंद जिले के नंदसमंद में 28, नाथद्वारा 26, खमनोर 45, कुंवारिया 36, राजसमंद 20, कुशलगढ़ 45, शेरगढ़ 37, डूंगरपुर के फलोज में 72, ओबरी 70, बानकोड़ा 66, गणेशपुर 54, धंबोला 55, देवल 45, गलियाकोट 26, आसपुर 25 प्रतापगढ़ के दल्लोट में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई।
उदयपुर व सलूंबर जिले में भी कई जगह हुई तेज बारिश
24 घंटो में उदयपुर शहर में 8 मिलीमीटर, कोटड़ा 37, देवास 16, मदार 16, झाड़ोल 13, गोगुंदा 19, ऋषभदेव 35, भींडर 32, खेरवाड़ा 40, नयागांव 38, बावलवाड़ा 40, सराड़ा 30, सोमकागदर 40, लासाड़िया 29, केजड़ 43,सोम पिकअप वियर 34 व डाया में 29, चित्तौड के भोपालसागर में 46, निंबाहेड़ा में 47 मिमी बारिश दर्ज की गई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


