उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। संभाग के सबसे बड़े एमबी हॉस्पिटल परिसर से वाहन चोरी करने वाले बदमाश को हाथीपोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी न सिर्फ एमबी हॉस्पिटल बल्कि गिरोह के अन्य साथियों के साथ शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी कर चुका था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 बाइक और दो स्कूटी बरामद किए हैं।(udaipur police caught vehicle theft gang)
थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि कपासन चित्तौड़गढ़ हाल बोहर वाड़ी देहली गेट उदयपुर निवासी पिंटू उर्फ रतन सिंह पुत्र भंवर सिंह राणावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई पांच बाइक और दो स्कूटी बरामद की गयी हैं। आरोपी ने यह वाहन एमबी हॉस्पिटल सहित सुखेर, भूपालपुरा, प्रतापनगर व सुरजपोल थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों से चोरी किए थे। आरोपी पिंटू के अन्य साथी महेन्द्र सिंह, ललीत उर्फ शोभा लाल व इंसाफ अली की तलाश की जा रही है।
एमबी हॉस्पिटल से रात को करता था चोरी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह एमबी हॉस्पिटल से ज्यादातर रात के समय घूमकर बाइक चोरी करता है। 2 जून की रात को भी उसने रात को 10 बजे के बाद बाइक चोरी की थी। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के परिजन ज्यादातर रात को 10 बजे के बाद कैंपस में ही सो जाते हैं और दोबारा वाहन के पास सुबह ही आते हैं। ऐसे में रात को परिसर से चोरी करने से वाहन को ठिकाने लगाने का समय मिल जाता है। udaipur police caught vehicle theft gang 7 bike and scooty seized
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


