उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के पौध रोपण सेवा कार्य के तहत गुरूवार को भीलों का बेदला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पौध रोपण किया गया।
संस्थान की टीम ने स्कूल परिसर में अध्यापिका कल्पना त्रिवेदी, वंदना शर्मा और स्कूली बच्चों के साथ पौध रोपण किया। खास बात यह रही कि छोटे छोटे बच्चों ने एक बच्चा एक पौधा की सोच के तहत पौधों के संरक्षण और गर्मी दिनों मेंं नियमित पानी पिलाने की जिम्मेदारी भी ली। स्कूल स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। rajasthan samaj seva sansthan udaipur plantation in udaipur

आमजन को निशुल्क पौधे भी वितरित किए
संस्थान की सेवा टीम ने जुड़े मोहित जोशी ने बताया कि संस्थान की तरफ से बड़गांव में आमजन को निशुल्क पौधे भी वितरित किए जा रहे है। संस्थान का प्रयास रहेगा कि मानसून सीजन के दौरान पौध रोपण के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए जाए।


