एआर लाइव न्यूज। लद्दाख के न्योमा-चुशूल इलाके में एलएसी के पास शुक्रवार रात नदी का जलस्तर बढ़ने से सेना के 5 जवान बह गए, हादसे में पांचों शहीद हो गए हैं। हादसा मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान टैंक से श्योक नदी पार करते समय हुआ। अचानक नदी का स्तर बढ़ने से पांचों जवान टैंक सहित नदी में डूब गए। हादसे में सेना में 1 जूनियर कमिशंड ऑफिसर और 4 जवानों की मौत हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। indian army 5 soldiers with jco drown in shyok river during river crossing exercise
सेना के अधिकारियों के अनुसार हादसा देर रात टैंक अभ्यास के दौरान हुई है। सेना के जवानों को इस अभ्यास में नदी पार करना था। तभी अचानक जल स्तर बढ़ गया और जवान टैंक सहित डूब गए। सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।


